फूली-फूली और मुलायम चपाती बनाने का आसान तरीका सीखें: Soft Chapati Tips
Soft Chapati-Making Tips

ऐसे बनाएं परफेक्ट चपाती

आइए जानते हैं कि आप फूली और मुलायम चपाती कैसे बना सकते हैं और चपाती बनाने के दौरान आपको किन-किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिएI

Soft Chapati Tips:जब भी चपाती बनाने की बात आती है तो हमारा ध्यान केवन गोल चपाती बनाने के ऊपर ही होता है कि बस हमारी चपाती कैसे भी करके गोल बन जाएI लेकिन अच्छी चपाती के लिए चपाती का केवल गोल आकार होना ही काफी नहीं होता हैI इसके लिए आटे को सही तरीके से गूंथना और रोटी को पकाने का तरीका भी महत्वपूर्ण होता हैI इसलिए आइए आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आप फूली और मुलायम चपाती कैसे बना सकते हैं और चपाती बनाने के दौरान आपको किन-किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिएI   

Also read : फेस्टिव स्वादिष्ट रोल अचारी पनीर रोल

Soft Chapati Tips
What is Chapati?

चपाती, एक प्रकार की रोटी होती हैI चपाती को रोटी, सफ़ारी, शबाती, फुलका और रोशी के नाम से भी जाना जाता हैI भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीका और कैरिबियन में भारतीय उपमहाद्वीप और मुख्य क्षेत्र में चपाती को गेहूँ के आटे से बनाया जाता हैI इसमें पानी, तेल और वैकल्पिक रूप से नमक के साथ आटा को एक परात नामक बर्तन में गूँथ कर तैयार किया जाता है, और फिर एक तवा के ऊपर पकाया जाता हैI भारत के अलग-अलग राज्यों में चपाती के आकार, प्रकार, स्वाद और नाम में बदलाव देखने को मिलता हैI

dough for chapati
How to Make dough for chapatti
  1. नरम और फूली हुई चपाती बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी डालकर उसे गैस पर हलका गर्म करेंI जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो उसे गैस से नीचे उतार लेंI
  2. अब एक बर्तन में आटा को रखकर उसमें गर्म पानी का हल्का हल्का छींटा मार कर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लेंI ध्यान रहे आटा को बहुत ज्यादा गीला ना करें और ना ही आटा बहुत ज्यादा टाइट होI अगर आटा बहुत ज्यादा टाइट होगा तो रोटी किनारों से फटी-फटी बनेगीI  
  3. चपाती बनाने के लिए आटा गूंथने के दौरान बीच में 1 सेकेंड के लिए आटा को हलका से रेस्ट करने देंI इसके बाद फिर से आटा गूंथेंI इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार जरूर करें, इससे चपाती मुलायम और फूली हुई बनती हैI
  4. जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो उसे 10 मिनट के लिए किसी सॉफ्ट कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख देंI
  5. 10 मिनट के बाद गूंथे हुए आटा से लोई बनाकर उसकी चपाती बनाएंI ऐसे आटे से बेहद नरम और फूली हुई रोटी बनती हैI
Chapati Recipe
Easy way to make chapati

चपाती, भारतीय व्यंजन का एक मुख्य अंग हैI इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे, पानी, नमक और घी की जरूरत पड़ती हैI यह साधारणतः हर चीज के साथ अच्छी लगती हैI इसे ग्रेवी से लेकर दाल से लेकर मिठाई तक सभी चीजों के साथ खाया जा सकता हैI अच्छी और फूली हुई चपाती बनाने के लिए आप इन विधियों का पालन करेंI

चपाती बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े आकार का कटोरा या कोई सा भी बड़ा बर्तन लेंI इसमें गेंहू का आटा छननी से चाल कर डाल लें फिर इसमें एक कप पानी, नमक और घी डाल का हलका सा मिलाएंI अच्छी तरह से मिला कर आटा को गूंथना शुरू करेंI पानी डालते समय ध्यान रहे कि आटा ज्यादा गीला ना हो, एक बार में ढेर सारा पानी डालने के बजाए, आप अपने हिसाब से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालेंI गूंथा आटा एक दम नरम और लचीला होना चाहिएI

Easy way to make chapati
Easy way to make chapati

अब आप गूंथे आटे से गोल-गोल लोइयां बना लेंI उन्हें एक सपाट सतह पर रख कर बेलन की मदद से उन्हें और चपटा करेंI बीच-बीच में सूखे आटे का इस्तेमाल करते रहें ताकि ये चिपके नहींI एक बार जब आप चपातियां को गोल आकार में बेल लें तो तवे को मध्यम आंच पर रखेंI

तवा गर्म हो जाने के बाद, चपाती को तवे पर डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लेंI दूसरी तरफ पलटने के लिए एक छोटे चिमटे का उपयोग करेंI चपाती बनाने के लिए आंच को मध्यम फ्लेम पर ही रखें क्योंकि बहुत ज्यादा आंच पर चपाती जल सकती हैI एक बार जब चपाती फूलने लगेगी तो समझ जाएँ कि यह अच्छे से पूरी तरह से पक चुकी हैI इसके बाद आप चपाती को किचन टॉवल पर ट्रांसफर कर लें, कभी भी चपाती को तवा से सीधे उतार कर कैशरोल में ना डालेंI इस गरमागरम चपाती को अपनी पसंद की किसी भी ग्रेवी या करी के साथ परोसेंI

आइए जानते हैं कि चपाती का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है और इसके सेवन से हमें क्या-क्या फायदा होता है-

easy to digest
easy to digest

भारत में चपाती को रोज के खाने में शामिल किया जाता हैI इसे खाने का फायदा यह है कि इससे पेट तो भर ही जाता है, साथ ही यह आसानी से पच भी जाती हैI चपाती वजन घटाने में भी सहायक होती हैI रेशे से भरपूर गेंहू पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैI

Helpful in relieving constipation

साबुत अनाज में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होती हैI इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप चपाती का सेवन जरूर करें, इससे कब्ज के साथ-साथ पेट से सम्बंधित सभी समस्याएं दूर होती हैंI

चपाती एक लो कैलोरी फ़ूड है, लेकिन जब तक आप चपाती पर घी नहीं लगाते हैंI जैसे ही आप चपाती पर घी लगाते हैं इसकी कैलोरी बढ़ जाती हैI इसलिए आप बिना किसी टेंशन के आराम से चपाती का सेवन कर सकते हैंI

चपाती मुख्य रूप से गेंहू के आटे से बनाया जाता है और गेहूँ में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6 और बी9, आयरन, कैल्सियम, मैगनीशियम, पोटैशियम आदि मौजूद होता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, इसे खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता हैI

Reduces risk of cancer and heart diseases
Reduces risk of cancer and heart diseases

चपाती में विटामिन ई, घुलनशील फाइबर और सेलीनियम होता है जो कि शरीर में कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम करता हैI आयुर्वेद के अनुसार, चपाती, वात और पित्त दोष की समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता हैI साथ ही जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित होते हैं, वे अगर गेहूं के आटे से बनी चपाती खाएं तो उनका दिल मजबूत रहेगा, इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए चपाती को अपने रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करेंI

Chapati Tips
Keep these things in mind while making chapati
  1. आप चपाती के लिए आटा गूंथते समय इसमें नमक और तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे चपाती मुलायम बनती हैI नमक डालने से ऐसा हो सकता है कि चपाती आपको हलकी नमकीन लगे, इसलिए आप अपने अनुसार इसका इस्तेमाल कर भी सकते हैं और नहीं भी डाल सकते हैंI
  2. चपाती बनाने के लिए आटा गूंथते समय इसमें एक बार में पानी डालने के बजाए, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाना चाहिए, इससे आटा गीला नहीं होता है और चपाती भी अच्छी बनती हैI
  3. जब भी चपाती बेले तो इसे कभी भी बीच में जोर देकर ना बेलें, बल्कि किनारे से चपाती को बेलेI इससे चपाती गोल बनती हैं और हर तरह से समान और पतली रहती हैI
  4. जब चपाती अच्छे से सिक जाए तो उसे सीधे प्लेट में रखने के बजाए पहले एक कटोरी पर रखेंI पकी हुई चपाती को रखने के लिए फॉयल पेपर के बजाए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या चपाती पर घी लगा कर खाने से वजन बढ़ता है?

नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है, थोड़ा सा घी नुकसान नहीं करता हैI घी आहार फाइबर में समृद्ध है और यह आपके भोजन के बेहतर पाचन और वजन कम करने में सहायता करता हैI आप अपने रोजाना के भोजन में आधा चम्मच घी जरूर शामिल करेंI लेकिन ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने से निश्चित रूप से वजन बढ़ सकता हैI

क्या रोज चपाती का सेवन किया जा सकता है?

जी हां, चपाती का सेवन रोजाना किया जा सकता हैI रोजाना खाने के लिए चपाती एक बेहतरीन भोजन विकल्प होता हैI

चपाती या चावल, दोनों में से किसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है?

चावल की तुलना में चपाती का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैI

चपाती के लिए किस-किस चीज़ का इस्तेमाल करना चाहिए हैं?

चपाती बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल करेंI आप चाहें तो इसमें पानी, तेल, और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैंI

क्या चपाती खाने से वजन कम होता है?

चपाती पौष्टिक होती है और इसमें प्रोटीन भी होता है, इसके सेवन से वजन कम करने में काफी मदद मिलती हैI एक मध्यम आकार की चपाती में 71 कैलोरी, 3 ग्राम प्रोटीन, 0.4 ग्राम वसा और 15 ग्राम कार्ब्स होते हैंI

एक दिन में कितनी चपाती का सेवन करना चाहिए?

चपाती का सेवन महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग होती हैI महिलाओं को एक दिन में 2 चपाती सुबह और 2 चपाती शाम को खानी चाहिएI वहीं, पुरुषों को 3 चपाती सुबह और 3 चपाती शाम को खानी चाहिएI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...