लोगों को अपने घर की छतों, गार्डन या अन्य जगहों पर पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। ये बात भी सच है कि पेड़-पौधे लगाना हमारे पर्यावरण के लिए बेहद लाभदायक है, जिसका फायदा मानव को भी मिलता है। पेड़ कई जरूरतों जैसे ऑक्सीजन, लकड़ियां आदि को भी पूरा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिनको लगाना तो बहुत दूर की बात अगर इसे इंसान छू ले तो ये इंसान की जान ले सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।पेड़-पौधे हमारे लिए काफी महत्व रखते हैं। हमें पेड़-पौधों से साफ हवा के अलावा कई चीजें मिलती हैं। लेकिन कुछ ऐसे पौधे हमारे लिए खतरनाक भी हैं। वे जहरीले होते हैं और इंसान की जान भी ले सकते हैं। आइए आज ऐसे ही पौधों के बारे में जानते हैं…
पोइज़न ओक (Poison oak):–
इसकी पत्तियां ओक के पेड़ के जैसी होती है पर इसका विष इवी की तरह लगता है। जमीन पर इसकी पत्तियों की हरे रंग की छाया होती है और सूर्य के सामने वाले हिस्से में इसकी पत्ती पर छोटे छोटे बाल होते हैं। आपकी त्वचा पर असर करने के लिए पौधे के रस को कई घण्टे या दिन लग सकते हैं।
जंगली चकुंदर(Wild parsnip):-
इसकी कांटेदार पत्तियां खुरदरे और मोटे तने पर उग आती है। यह 2 से 5 फ़ीट लम्बे होते हैं।ये छतरी के जैसे आकार के होते हैं जब इनका रस या पत्तियां हमारी त्वचा को छू लेती है और हमारी त्वचा पर सूर्य की रोशनी पड़ती है तो 2 या 3 दिन में हमारी त्वचा पर चकत्ते पड़ सकते हैं।
अमरबेल(Mistle toe):-
यह पौधा दूसरे पेड़ और झाड़ियों से दूर रहता है यह पूरे साल हरा भरा रहता है। इसका तना मोटा होता है लेकिन आसानी से टूट जाता है। इनके फूलो में पंखुड़िया नही होती है इनमे एक बीज होता है। इसके अंदर चिपचिपा जहरीला गुदा होता है। इससे आपको डायरिया हो सकता है और यह आपकी दिल की धड़कनों को धीरे कर सकता है।
पोइज़न इवी(Poison ivy):-
पोइज़न ओक और पोइज़न सुमक की तरह इनमे भी एक तैलीय रस होता है।जिस से आपकी त्वचा पर खाज खुजली और सूजन हो सकती है। यह बेल और झाड़ी दोनों के रूप में पाया जाता है।










पोइज़न हेमलोक(Poison hemlock):-
यह पौधा जंगली गाजर की तरह दिखता है इसमें सफेद रंग के फूलों का गुच्छा और पत्तियां होती है। यदि आपको प्याज के तने में भी बैंगनी रंग दिखाई दे तो ये भी हेमलोक की तरह विषैला हो सकता है।यदि आप अपनी त्वचा पर तेल लगाते हैं तो आप बीमार भी हो सकते हैं।
ओलियंडर(Oleander):-
इनकी झाड़िया लम्बी होती है और इनकी पत्तियां भी लम्बी होती है। इनके फूलो का रंग लाल से लेकर सफेद और गुलाबी भी होता है। इस पौधे के सभी भाग बहुत ज्यादा जहरीले होते हैं । किसी व्यक्ति जो मारने के लिए इसकी पत्ती ही काफी है। इस से डायरिया , उल्टी, सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।
विशाल होगवीड(Giant hogweed):-
इसमे छतरियों के आकार के छोटे सफेद फूल होते हैं। और यह सागर के किनारे गहरी और गीली मिट्टी में पाए जाते हैं। इसके तने पर बैंगनी रंग के धब्बे होते हैं। इसमे पराबैंगनी प्रकाश किरणे होती है जो आपकी त्वचा पर जलन और दाद पैदा कर सकती है। यह आपकी आँखो की रोशनी को भी नुकसान पहुचा सकता है।
फ़ॉक्सगलोवे(Foxglove):-
यह लगभग सयुक्त राज्यो में ही पाई जाती है और यह जंगलों में मिलती है। इसके फूल चमकदार बैंगनी रंग के होते हैं। इसमे एक फल भी होता है जिसमे बहुत सारे बीज होते हैं जो बहुत जहरीले होते हैं। यह आपकी दिल की धड़कनो को धीरे कर सकते हैं।
जिमसोनवीड(Jimsonweed):-
इसकी गंध तेज होती है और ये चार फीट के ऊंचे डंठल होते हैं इनकी पत्तियां तीन इंच लम्बी होती है। इनमे पत्तियों के साथ साथ बीज भी होते हैं। जिनका इस्तेमाल करने से बुखार हो जाता है नसे कमजोर हो जाती है और हमारे दिल की धड़कनें तेज हो जाती है यह हमारे लिए खतरनाक हो सकता है।
स्टिंगिंग नेटल(Stinging nettle):-
इसके तने में छोटे छोटे बाल होते हैं जो आपकी त्वचा मे रसायनों को इंजेक्ट कर सकते है। इस से हमारी त्वचा पर खाज खुजली, जलन और एलर्जी हो सकती है। इसकी ऊँचाई चार से छह फीट तक होती है।यह मधुमक्खी के डंक की तरह हमारी त्वचा मे फॉर्मिक एसिड इंजेक्ट कर सकता है।
यह भी पढ़ें-
