ये समय हयूमीडिटी का है। वही हयूमीडिटी, जिसकी वजह से अक्सर स्किन रूखी हो जाती है। फिर आप और हम तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। ताकि वापस से त्वचा चमकदार और सॉफ्ट हो जाए। 20 साल की नीति भी यही करती हैं। बाजार से कभी ये तो कभी वो क्रीम खरीदना, उनकी आदत में शुमार हो गया है। लेकिन वो मानती हैं कि इन क्रीमों के नकारात्मक असर के लिए भी तैयार रहना चाहिए। वो सही भी हैं दरअसल यहां पर हम ये भूल जाते हैं कि बाहर से खरीदे कॉस्मेटिक और क्रीम जितना फायदा देते हैं उतना ही नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि रूखी त्वचा का इलाज घर पर ही किया जाए। घर में मौजूद चीजों में जो असर होता है वो बाजार से आई चीजों में बिलकुल नहीं हो सकता है। चलिए फिर जान लीजिए कि कैसे और क्या इस्तेमाल करके आप अपनी रूखी त्वचा से निजात पा सकती हैं। 
नारियल का तेल के ढेरों फायदे-
नारियल का तेल नेचुरल रेमेडी माना जाता है। इसका फायदा कई दिक्कतों में मिलता है। रूखी त्वचा भी इन्हीं में से एक है। दरअसल इसमें इमोलिएंट होते हैं, जो स्किन सेल्स के बीच की खाली जगह को भर देते हैं। फिर इस तेल में बनने वाले नेचुरल सैचुरेटेड फैटी एसिड स्किन को हाईड्रेट कर देते हैं। इस तेल की खासियत ये है कि इसे शरीर के किसी भी हिस्से में भले ही वो बहुत सेंसिटिव हो, किया जा सकता है। इसमें कुछ भी मिलाने की भी जरूरत नहीं होता है।नारियल तेल को रोज नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगाना फायदेमंद हो सकता है।  
एलोवेरा जेल की खूबियां-
अब ज्यादातर लोग एलोवेरा की खासियतें जानते हैं। लेकिन इस्तेमाल कितने ही लोग करते हैं? बहुत कम। मगर अब इसको इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसकी खूबियां आपकी त्वचा को रूखा बिलकुल नहीं रहने देंगी। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा पर उम्र के निशान भी नहीं दिखेंगे। लेकिन हां, त्वचा की एलर्जी महसूस करने वाले लोगों को इसका इस्तेमाल संभल कर करना होगा। इसके लिए आपको पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। कोशिश करें रोज फ्रेश पत्ते से जेल निकाल कर ही उपयोग में लाएं। 
शहद का मीठापन-
शहद का मीठा स्वाद जब त्वचा को मिलेगा तो इसकी सॉफ्टनेस और बढ़ जाएगी। इसमें मौजूद तरह-तरह के विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट खासियतें, शहद को त्वचा के लिए बेहतरीन बना देती हैं। इसको चेहरे पर सिर्फ मास्क की तरह लगा लें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें। 

ओटमील सिर्फ खाएं नहीं लगाएं भी-
आजकल सभी लोग हेल्थी खाने की ओर रुख कर रहे हैं। ओटमील इन्हीं खानों में से एक है। पर ये सिर्फ खाने के लिए ही नहीं लगाने के लिए भी अच्छा है। रिसर्च कहती हैं कि ओटमील में एंटी इंफ्लेमेट्री और एंटी ऑक्सीडेंट खासियतें भी होती हैं। जिसकी वजह से रूखी त्वचा को काफी फायदा हो सकता है। 

ये भी पढ़ें-

ऑनलाइन पार्टनर: चुनें या नहीं