जी हां, लंबे समय तक एल्युमीनियम फॉयल में खाना रखने से वह खराब हो जाता है और उसके पोषक तत्‍व भी ख़त्म हो जाते हैं। यहां तक कि हम कई बार खाना गरम करने में भी एल्युमीनियम फॉयल का ही प्रयोग करते हैं जो स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता है। यही नहीं एल्युमीनियम फॉयल  में खाना गर्म करना और भी नुकसानदेह है। मसालेदार खाने में इसका दुष्‍प्रभाव सबसे ज्‍यादा पड़ता है। इस तरह का खाना एल्युमीनियम फॉयल  को अच्‍छी तरह अवशोष‍ित कर लेता है।   आइए आपको बताते हैं  किस तरह से एल्युमीनियम फॉयल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है –

अल्जाइमर और डिमेंशिया की संभावना 

बहुत अधिक गर्म खाने को एल्युमीनियम फॉयल में ना लपेटें। इससे एल्यूमिनियम फॉयल पिघल जाता है और इसके तत्व खाने में मिल जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार इनसे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां  होने की संभावना बढ़ जाती है।

बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं 

एल्युमीनियम फॉयल में टमाटर, सिट्रिक फल और मसालेदार चीजों को पैक नहीं करना चाहिए। ये चीजें फॉयल को खराब कर सकती  हैं जिससे बैक्टीरिया आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

बचा खाना पैक न करें 

कभी भी बचे हुए खाने को एल्युमीनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए  । इससे जर्म्स बहुत जल्दी खाने में अटैक कर देते हैं।  माइक्रोवेव में खाना बनाते समय इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

 

किडनी और हड्डियों को नुकसान

एल्युमीनियम फॉयल में गरम खाना पैक नहीं करना चाहिए क्योंकि ये किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।