किस्मत एक ऐसी चीज है जो कभी भी किसी की पलट सकती है। ऐसा ही कुछ हुआ रानू मंडल के साथ, जिनका एक वीडिया गाना गाते हुए इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ की उन्हें सिधा बॉलीवुड में एंट्री मिल गई।
इसके बाद उन्हें खूब फेम मिला साथ ही उनके फैंस की संख्या भी बढ़़ गई। लेकिन फैन फोलोइंग बढ़ते ही देखने को मिला की रानू मंडल के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है जो कि फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। क्योंकि रानू के तेवर अब काफी बदल गए हैं। देखने को मिला की उनमें काफी एटिट्यूड आ गया है और वह मीडिया कर्मियों के साथ भी काफी एक्टिंग करते हुए बात करती नजर आईं। जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल भी हुईं थीं।
लेकिन फिलहाल हम बात करेंगे रानू मंडल की वायरल हो रही फोटो की। जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स की नजरों में आ गई हैं। दरअसल फोटो इसलिए ट्रोल हो रही हैं क्योंकि उसमें रानू मंडल का मेकअप कुछ ज्यादा ही ओवर हो गया है। जिसकी वजह से उनका लोगों द्वारा खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। देखिए फोटो-

बता दें रानू मंडल इस तरह तैयार हो कर एक फैशन शो में पहुंची थीं। जहां उन्होंने रेंप वॉक भी किया। तस्वीर में आप देख सकतें हैं कि रानू ने पीच कलर का लॉन्ग गाउन सूट पहना है। मगर उनका ओवर मेकअप उनके मजाक की वजह बन गया। उन्होंने अपने चहरे के रंग के हिसाब से फाउंडेशन का चयन नहीं किया है। अब इसमें तो सारी गलती सिर्फ उनके मेकअप आर्टिस्ट की ही है।

