चर्म रोग ऐसा रोग है जो अक्सर शरीर पर स्पष्ट रूप से नजर आते हैं जिससे इंसान अपने मन में हीनता का भाव महसूस करता है। नीचे बताए गए कुछ महत्वपूर्ण देसी नुस्खे इस रोग में बहुत लाभकारी साबित होंगे।
खाज, खुजली, छाजन, कुष्ठ रोग में लहसुन को जल के साथ पीसकर लगाने से शीघ्र लाभ होगा। आधा लीटर लहसुन रस में 100 मिली स्प्रिट डालकर रखें। इसे फुरेरी से लगाएं।
गन्ने का सिरका आधा चम्मच, शहद डेढ़ चम्मच दोनों मिलाकर चर्म रोग वाली जगह पर लगाएं। सभी चर्म रोगों से छुटकारा मिल जायेगा।
चर्म रोग होने पर लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाये हुए सरसों का तेल लगाने से लाभ होता है।
हल्दी की गांठ से छाजन वाली जगह रगड़कर उपर से पिसी हल्दी का गाढ़ा-गाढ़ा लेप कर दें। लाभ मिलने तक प्रयोग करें।
त्वचा की खुश्की तथा छूत के रोगों का असर दूर करने के लिए हल्दी के तेल से मालिश लाभदायक रहती है।
चर्म रोग में हरड़ बहुत उपयोगी सिद्ध होती है। इसका कई दिनों तक सेवन करने से चर्म रोग चाहे वह किसी भी प्रकार का क्यों न हो, नष्ट हो जाता है। 5 ग्राम हरड़ के चूर्ण भोजन के बाद 15 मिनट के अन्दर लेते रहने सेरोग का शमन होता है।
