प्रश्नः मैं नवविवाहिता हूं और अगले दो वर्षों तक गर्भधारण करना नहीं चाहती। इसके लिए क्या सुरक्षित उपाय हैं, जिनका मैं इस्तेमाल कर सकती हूं?

उत्तरः पुरुष और महिला, दोनों के लिए हमारे पास अलग-अलग उपाय हैं। पुरुषों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला कंडोम सबसे अच्छा होता है। एक कंडोम का एक बार ही इस्तेमाल होता है और फिर इसे फेंक दिया जाता है। महिलाओं के लिए सुरक्षित अवधि में नियोजित संपर्क सबसे ज्यादा कारगर है। जब हम नियोजित संपर्क की बात करते हैं, तो आपके मासिक धर्म के पहले दिन से लेकर दसवें दिन और बीसवें दिन से तीसवें दिन तक सुरक्षित अवधि है। लेकिन यह जरूरी है कि आपके मासिक धर्म का चक्र नियमित हो। टुडे पिल्स के नाम से मिलने वाले अन्य स्थानीय गर्भनिरोधक उपाय भी सुरक्षित हैं, जो योनि में लगाए जाते हैं। यह एक बार ही उपयोग के लिए है। आप कुछ समय के लिए कम हॉरमोनल खुराक में गर्भनिरोधक गोलियां भी ले सकती हैं। इनका इस्तेमाल ज्यादा समय तक नहीं करना चाहिए, क्योंकि जब आप गर्भधारण की योजना बना रहे होते हैं, तो इसकी वजह से कभी-कभी अण्डोत्सर्ग (ओवूल्‍यूशन) में कठिनाई आती है।

ये भी पढ़ें