सामग्रीः–
फूलगोभी 1,
जैतून का तेल 1/2 कप,
लहसुन की कलियां 3-4 कप,
धनिया बीज 1 बड़ा चम्मच,
नमक स्वादानुसार ,
मोजरिला चीज़ (कसा हुआ) 1/2 कप,
चीज़ (कसा हुआ) 1/2 कप,
बेसिल (कटी हुई) 1 बड़ा चम्मच,
लाल मिर्च 1/2 बड़ा चम्मच।
विधि-
1- धनिया के बीज, लहसुन और सी सॉल्ट को आपस में मिलाएं और पेस्ट बनाएं।
2- फूलगोभी को काट लें और पानी से धो कर सुखने के लिए अलग रख दें ।
3- फूलगोभी को बनाएं हुए पेस्ट के साथ 15 मिनट के लिए मैरीनेट कीजिए और बेसिल कसा हुआ चीज़ मोजरिला व जैतून का तेल उपर से छिड़क दीजिए।
4- गर्म ओवन में 180 डिग्री सेल्यिस पर 30 मिनट तक ब्रेक करें।
5- आप जैसे चाहे किसी किसी भी सॉस के साथ सर्व करें।
