Barbecue Recipes: त्योहारों का अवसर वास्तव में खुशी का मौका होता है। इस अवसर पर हम अपने घर में पार्टी देते हैं और इस दौरान कई तरह की अलग-अलग रेसिपीज को बनाकर सर्व करते हैं। परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ त्योहारों में मिलकर खाने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। आमतौर पर, जब हम त्योहारों पर पार्टी देते हैं तो ऐसे में कुछ अच्छा सर्व करना चाहते हैं।
अगर आप भी इस बार त्योहारों के सीजन में पार्टी दे रहे हैं तो कुछ बेहतरीन बारबेक्यू डिशेज को बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन बारबेक्यू रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पार्टी में सर्व कर सकते हैं-
तंदूरी पनीर विद योगर्ट कुकुम्बर सलाद

पार्टी में पनीर रेसिपी हम सभी सर्व करते हैं। आप भी दही और खीरे के सलाद के साथ स्टार्टर के रूप में तंदूरी पनीर को सर्व करें।
आवश्यक सामग्री-
- 250 ग्राम पनीर
- अदरक का टुकड़ा
- 3 बड़े चम्मच तंदूरी पेस्ट
- 6 बड़े चम्मच दही
- 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
- 2 लाल शिमला मिर्च
- 2 लाल प्याज
खीरे के सलाद के लिए
- 2 चम्मच जीरा
- 1 लाल प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 नींबू का रस
- 1 छोटी लहसुन की कली, क्रश्ड की हुई
- 2 खीरे, पतले कटे हुए
- पुदीने की पत्तियां बारीक कटी हुई
- 200 ग्राम दही
तंदूरी पनीर बनाने का तरीका
- सबसे पहले हम सलाद की तैयारी करेंगे। इसके लिए, जीरे को सूखे पैन में हल्का भून लीजिए और फिर इसे पीस लें।
- अब प्याज, नींबू का रस, लहसुन और एक चुटकी नमक मिलाएं और 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब इसमें खीरे, पुदीना और दही मिलाएं।
- इसी बीच, एक कटोरे में पनीर, अदरक, तंदूरी पेस्ट, दही, तेल और मिर्च को एक चुटकी नमक के साथ मिलाएं।
- पनीर, शिमला मिर्च और प्याज़ को बारी-बारी से सीखों पर रखें।
- अब थोड़ा सा तेल छिड़कें और फिर बीबीक्यू का ढक्कन नीचे करके, एक या दो बार पलटते हुए तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं।
- इसमें आपको करीबन 10 मिनट लगेंगे।
- अब आप तैयार तंदूरी पनीर को खीरे के सलाद के साथ सर्व करें।
वेजिटेबल बारबेक्यू

अगर आप पार्टी में कुछ हेल्दी और टेस्टी सर्व करना चाहते हैं तो वेजिटेबल बारबेक्यू तैयार किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
- 2 प्याज
- 2 टमाटर
- 2 शिमला मिर्च
- 2 गाजर उबली व कटी हुई
- 2 आलू उबले, छिले और टुकड़ों में कटे हुए
- 10-12 बड़े फूलगोभी के फूल
- 10-12 बड़े क्यूब्स पनीर
- 1.5 कप – दही
- चाट मसाला
वेजिटेबल बारबेक्यू बनाने का तरीका-
- सबसे पहले फूलगोभी को हल्का उबालकर छान लें और थपथपा कर सुखा लें।
- फूलगोभी और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों को एक-एक करके 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
- अंत में, पनीर क्यूब्स को कोट करने के लिए बचे हुए मैरिनेट का उपयोग करें।
- मैरीनेट करने के बाद प्रत्येक सब्जी को रेफ्रिजरेटर में रखें।
- बारबेक्यू को पहले से ही अच्छी तरह गर्म कर लें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोयले अच्छी तरह से जल सकें।
- अब सभी सब्जी और पनीर को बारी-बारी से एक सीख में डालें।
- आप टमाटर से शुरू करें और आखिरी में पनीर व फूलगोभी डालें।
- आलू, प्याज, गाजर जैसी सब्जियों को बीच में रखें।
- बारबेक्यू पर रखें और भूनते समय पलट दें।
- जब मैरीनेट सूख जाए और सब्जियां चटकने लगें, तो वे पक गई हैं।
- चाट मसाला छिड़कें और गरमागरम परोसें।
चीजी कॉर्न कॉब

पार्टी में आप भुट्टे को भी बारबेक्यू स्टाइल में सर्व कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 मक्के के भुट्टे
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- मक्खन
- 2 बड़े चम्मच खट्टी क्रीम
- 2 बड़े चम्मच कसा हुआ चीज़
- चुटकीभर चिली फ्लेक्स
- छोटी मुट्ठी ताजा धनिया
- 1 नींबू का रस
चीज़ी कॉर्न कॉब बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम-तेज़ आंच पर एक तवा गरम करें।
- मक्के के भुट्टों को आधा काटें और फिर भुट्टे के चारों हिस्सों पर 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल लगाएं।
- करीबन 15 मिनट तक आप इसे पकाएं। हर कुछ मिनट में पलटते रहें।
- जब तक कॉर्न पक रहे हैं तो आप मक्खन और खट्टी क्रीम से ब्रश करें।
- इसके बाद आप इस पर चीज़ डालकर उसे पिघलने दें।
- अब आप इसे प्लेट में निकालें और चुटकी भर चिली फ्लेक्स और ताजा हरा धनिया छिड़कें।
- अंत में, आप इसे परोसने के लिए नींबू का रस निचोड़ें।
ग्रिल्ड एवोकाडो विद वेज क्विनोआ

अगर आपने पार्टी में कुछ अलग सर्व करने का मन बनाया है तो ऐसे में आप ग्रिल्ड एवोकाडो विद वेज क्विनोआ बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
वेज क्विनोआ के लिए
- 1 कप क्विनोआ धोकर छान लें
- 4 हरे प्याज कटे हुए
- आधा छोटा खीरा
- 4 टमाटर बारीक कटे हुए
- एक चौथाई कप पके हुए स्वीटकॉर्न के दाने
- 1 मुट्ठी पार्सले
- 1 मुट्ठी कटा हरा धनिया
- 1 नींबू का रस
- 1-2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
ग्रिल्ड एवोकाडो के लिए-
- 12 बड़े एवोकाडो
- 1 नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- गार्निश के लिए नींबू के टुकड़े
ग्रिल्ड एवोकाडो विद वेज क्विनोआ बनाने का तरीका-
- सबसे पहले हम वेज क्विनोआ बनाएंगे। इसके लिए, पैकेट पढ़कर क्विनोआ को पकाएं। अब आप इसे ठंडा होने दें और सलाद बाउल में डालें।
- क्विनोआ में अपने स्वाद के अनुसार नींबू का रस और जैतून का तेल सहित अन्य सामग्री को मिक्स करें और एक तरफ रख दें।
- अब एवोकाडो को ग्रिल करेंगे। इसके लिए एवोकाडो को आधा काट लें और बीज निकाल दें।
- एवोकाडो के आधे भाग पर नींबू का रस और फिर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं।
- ग्रिल पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एवोकाडो के गूदे को नीचे की ओर से लगभग 3 मिनट तक ग्रिल करें, फिर आंच से उतार लें।
- एवोकैडो में थोड़ी मात्रा में वेजिटेबल क्विनोआ डालें और नींबू की स्लाइस के साथ सर्व करें।
