फ्रूट काम्पोट
सामग्री-
- कटी स्ट्राॅबरी 2 कप,
- पानी 1 कप,
- चीनी 1/4 कप,
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच।
विधि
1. चीनी व पानी उबालें।
2. इसी में कटी स्ट्राॅबरी डालकर नर्म व गाढ़ी होने तक पकाएं।
3. काम्पोट गाढ़ा हो जाए तो नींबू का रस डालकर ठंडा करें।
सामग्री-
चाशनी के लिए
मसले सेब 2, मैदा 1/4 कप, काॅर्नफ्रलोर 1/2 कप, अंडा 1, थोड़ा पानी, तलने के लिए तेल।
चीनी 2 कप, पानी 1/2 कप। इन्हें गाढ़ा होने तक उबालें।
विधि
1. मैदा, काॅर्नफ्रलोर, अंडा व पानी मिलाकर घोल बनाएं।
2. घोल में सेब डुबोकर तलें।
3. झट से चाशनी में डुबोएं और फिर ठंडे पानी में डुबोएं ताकि बाहरी सतह कड़क हो जाए।
4. मनपसंद आइसक्रीम के साथ परोसें।
इन्हें भी पढ़ें
