सर्व-1 (15-20 दिनों के लिए),तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
  • आधा किलो गेहूं का आटा 
  • आधा किलो शुद्ध देशी घी
  • एक किलो गुड़
  • 250 ग्राम गोंद
  • 100 ग्राम नारियल चूरा
  • चिरौंजी
  • 100 ग्राम मखाना
  • 50 ग्राम बादाम
  • 50 ग्राम काजू
  • 50 ग्राम किशमिश
  • पिसी सोंठ 25 ग्राम 
विधि-
1- सबसे पहले गुड़ को बारीक कूट कर रख लें। कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर गरम करें। घी गरम होने पर गोंद को तल लें।गोंद को गरम गरम ही पीस कर रख लें।
2-सारे सुखे मेवे छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर थोड़े से घी में भून लें। व अलग रख लें। अब बचा हुआ घी में अलग से और रखा हुआ घी डाल कर गरम करें। फिर उसमें आटा डाल कर सुनहरा गुलाबी भूनें।ध्यान रहें आटा अच्छे से भूना हुआ हो।
3- आटा भून जाने पर आंच बंद कर उसमें गुड़ सारा मेवा, सोंठ नारियल चुरा, गोंद आदि डालकर अच्छे से सारी सामग्री मिक्स कर लें।चाहें तो गरम गरम थाली में घी लगा कर बर्फी की तरह डाल कर उपर से सुखे कतरे मेवों से सजा दें 
चाहे तो लडडू बना लें।
इसे रोज सुबह शाम एक एक लड्डू खाने को दें।ये लड्डू प्रसव के बाद माता को स्वास्थ्य लाभ के लिए खिलाए जाते हैं।

 

 ये भी पढ़ें-

गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स

कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा

अचार को स्वादिष्ट बनाने के 5 नुस्खे