डिलीवरी के बाद जच्चा के लिए ज़रूर बनाएं ये 5 रेसिपी, गृहलक्ष्मी होमशेफ चित्रा रावत ने की शेयर: Recipes for New Mother
Recipes for New Mother

डिलीवरी के बाद जच्चा के लिए ज़रूर बनाएं ये 5 रेसिपी

गृहलक्ष्मी होमशेफ चित्रा रावत ने 5 रेसिपी दी है जो कि डिलीवरी के बाद जच्चा के लिए तैयार कर सकते हैं।

Recipes for New Mother: मां बनने के बाद खानपान पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि ये जच्चा का स्वास्थ्य बनाए रखता है और साथ ही इससे बच्चे की सेहत भी जुड़ी होती है। वैसे भी घर की बड़ी महिलाएं जच्चा के खानपान का ख्याल रखने की कोशिश करती है। वे यूं तो जानती हैं कि उन्हें क्या खिलाएं क्या नहीं, ताकि डिलीवरी के बाद नाजुक शरीर को ताकत मिल सके। यहां ग्रेटर नोएडा की रहने वाली गृहलक्ष्मी होमशेफ चित्रा रावत ने 5 रेसिपी दी है जो कि डिलीवरी के बाद जच्चा के लिए तैयार कर सकते हैं।

Also read: गृहलक्ष्मी कुसुम विकास यादव ने शेयर की 5 वेट लॉस हेल्दी स्नैक्स रेसिपी

Recipes for New Mothers
Kamarkas laddu

सामग्री

500 ग्राम आटा

तिल 25 ग्राम (अगर सर्दी है तो तिल भी डाल सकते हैं)
1 किलो देसी घी
25 ग्राम काजू 25 ग्राम बादाम दोनों चीज हल्के कुटी हुई
एक कटोरी नारियल कद्दूकस किया हुआ
25 ग्राम खरबूज और तरबूज के बीज
50 ग्राम गंद भुना हुआ
50 ग्राम कमरकस भुनी हुई
दो चम्मच अजवाइन दो चम्मच सोंठ कुटी हुई

विधि
सबसे पहले कढ़ाई गैस पर रखें और उसमें दो-तीन बड़ा चम्मच देसी घी डालें और आटे को ब्राउन होने तक भूने उधर दूसरे पेन में कमरकस और गोंद को भी भून ले। उधर जब आटा भून जाए तो उसमें अजवाइन और सोंठ डाल दें। वह भी आटा में भून जाएगी। जो भी ऊपर दी गई सामग्री हल्का सा देसी घी में ब्राउन कर लें और सभी मिश्रण को और कच्ची खांड को मिलकर जच्चा के लिए कमरकस लड्डू तैयार कर लें। तिल को भी हल्का भून लें।
कमरकस लड्डू के फायदे: टेसू को ही कमरकस से जाना जाता है क्योंकि इसका प्रयोग महिलाओं के प्रसव बाद कमरकस और शरीर में आई कमजोरी को दूर करने के लिए दिया जाता है। यह डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में भी कारगर है। कमरकस डिलीवरी के बाद महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। यह लड्डू हेल्दी और सेहत से भरपूर आयरन कैल्शियम प्रोटीन से भरपूर बनाए गए हैं।

Gud ki paat
Gud ki paat

सामग्री
थोड़ा सा गोला

दो तीन चम्मच घी
8-10 मखाने
खरबूज और तरबूज के बीज एक-एक चम्मच
थोड़ा-सा किशमिश
आधा चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच कुटा हुआ अदरक
20-25 ग्राम गुड़
एक से डेढ़ गिलास पानी
विधि

गोला कद्दूकस कर लें। सबसे पहले गैस पर पेन चढ़ाई। और उसमें गुड़ डाल दें।और दूसरी तरफ गैस पर कढ़ाई चढ़ा लें सभी सामग्री को धीमी-धीमी आंच पर भूल लें। हल्का ब्राउन होने पर उतार लें। अब उधर गैस पर गुड़ और पानी चढ़ा हुआ है। सभी सामग्री उसमें डाल दें। घी नहीं डालना है। धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाते रहें थोड़ा-सा गाढ़ा होने तक हल्का ठंडा होने पर किसी बर्तन में डालकर जच्चा को खिला दें।

Kangni chawal ki kheer
Kangni chawal ki kheer

सामग्री

एक बड़ा चम्मच चावल

एक छोटासचम्मच घी

250gm दूध

एक बड़ा चम्मच चीनी

4-5 बादाम ,काजू , किशमिश

विधि
सब से पहले चावल धोकर रख देंगे। कढ़ाई मे घी डाल कर चावल अच्छे से भून लेंगे फिर उसमें दूध डाल कर दस से पंद्रह मिनट पकाएंगे। खीर जब पक जाए और गाढ़ी होने लगे तब उसमें चीनी व सभी बारिक कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं और इस प्रकार जच्चा को खिलाने के लिए खीर तैयार हो जाती है। इस खीर मे कैल्शियम, प्रोटीन व खनिज होता है जो जच्चा के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है।

gond kheer
gond kheer

सामग्री
एक छोटा चम्मच गोंद
एक छोटा चम्मच घी
एक छोटा चम्मच खरबूज और तरबूज के बीज
ढाई सौ ग्राम दूध
विधि
पहले एक कढ़ाई लें और उसमें एक चम्मच घी डालने घी गर्म होने पर उसमें गोंद डालें धीमी धीमी आंच पर उसे भुनने के बाद उसे निकाल लें। थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें खरबूजे के बीज और तरबूज के बीज उसी कढ़ाई में लें और वह भी भूनकर तैयार हो जाएंगे।

अब दूध को गर्म कर लें। दूध गर्म हो जाएं तो आंच से उतार लें और किसी बर्तन में जो भुना हुआ गोंद है और दूध में डालकर कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। भुने हुए किशमिश के बीच भी साथ में डाल दें। जच्चा के लिए कमर में कभी पीड़ा नहीं होगी क्योंकि अक्सर औरतों के कमर में ही दर्द पाया जाता है। यह खीर एक औषधि है जच्चा के लिए।
गोंद के अंदर कैल्शियम मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इम्यूनिटी बूस्ट करता है। जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। पाचन तंत्र को बनाए रखना है जच्चा के लिए तो एक ऐसी औषधि है इसे खाने से 10 15 दिन में ही इतना अच्छा महसूस करने लगेगी और हम सबको भी एक टाइम जरूर खाना चाहिए।

haldi jeera halwa
haldi jeera halwa

सामग्री
हल्दी पाउडर एक चम्मच
दो चम्मच जीरा
8 से 10 मखाने
दो बड़े चम्मच काली किशमिश
एक चम्मच शॉट
दो चम्मच देसी घी
25-30 ग्राम गुड़

विधि
जीरे को आधे कप पानी में भिगोकर रखेंगे तीन से चार घंटे (बादाम और किशमिश को इस तरह भिगोकर रखेंगे। जीरा बादाम किशमिश को अच्छी तरह से मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
अब एक कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी डालकर मखाने भून लेंगे। अब एक चम्मच घी और डालें हल्दी जीरा अदरक शॉट बादाम किशमिश का पेस्ट कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर भून जब तक मिश्रण घी ने छोड़ दें। मखाने को हल्का हाथ से मसाले आधा बड़ा चम्मच पानी में गुड़ डालकर गुड को थोड़ा सा उबालें। झटपट सारी सामग्री उसमें डाल दें। हल्दी और जीरा का हलवा बनाकर तैयार
जच्चा के लिए औषधि है। यह सुबह गर्म दूध के साथ देना चाहिए।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...