इस अवसर पर श्री रमेश चेम्बाथ, हेड-किचन एप्लायंसेस, उषा इंटरनेशनल ने कहा कि, “भारतीय कंज्यूमर्स में किचन एप्लाएंसेज और खाने की वैरायटी को लेकर जागरूकता और विकसित हो रहे नजरिए के साथ नए रसोई उपकरणों की अभी सबसे ज्यादा माँग है ।

इसलिए सक्रिय जीवनशैली एवं सेहत के प्रति अपने वादे के साथ उषा ने ”इंफिनिटीकुक हैलोजन ओवन” जैसा आधुनिक उपकरण लाँच किया है, जिसे काफी पसंद किया गया है । वर्ष 2016 की पूरी अवधि में हम अपने कंज्यूमर्स के रसोईघर के लिए नई तकनीक पेश करते रहेंगे। जिनसे उन्हें न केवल सक्रिय जीवन जीने में मदद मिलेगी , बल्कि उनकी भारतीय एवं विदेशी पकवानों, दोनों की रसोई आदतों में नवीनता भी आएगी।”

उषा फैमिली कुक बुक कॉन्टेस्ट-

इस अवसर पर उषा फैमिली कुक बुक भी लॉंच की गई और साथ ही एक खास प्रतियोगिता आरंभ की गई । इस प्रतियोगिता में विकास खन्ना सबसे बढ़िया पकवानों को चुनंगे, जिन्हें एक फैमिली कुक बुक में सम्मिलित किया जाएगा और इसे इस साल दिवाली के आस-पास जारी किया जाएगा।

इसके साथ ही,” कुक विद विकास” इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर व्यक्तियों और ब्लॉग लेखकों ने नई उषा इंफिनिटीक कुक हैलोजन ओवन 360आर पर अपने-अपने हाथ आजमाए । विकास खन्ना ने उषा दिवाली उत्सव अभियान के विजेताओं को रसाई के गुर भी सिखाए।

 

उषा इंफिनिटी कुक हैलोजन ओवन के फायदे-

अपनी सेहत के प्रति जागरूकता के लिहाज से उषा इंफिनिटी कुक हैलोजन ओवन 360 आर एक ऐसा प्रोडक्ट है जिससे कुकिंग के शौकीन बिना किसी परेशानी के ,बिना तेल के स्वादिष्ट पकवान बनाने एवं उनका आनंद उठाने का मजा ले सकते हैं।
उन्नत रोटीसरी तकनीक के साथ उषा इंफिनिटी कुक हैलोजन ओवन 360आर को आधुनिक रसोईघर के लिए तैयार किया गया है जिससे आपको अलग-अलग डिशेज बनाने में आसानी हो । इसके चार नए रोटीसरी सिस्टम (रोटीसरी बास्केट, ग्रिल, स्टिक एवं सींक) के साथ उषा इंफिनिटी कुक 360आर विविध पकवानों के लिए एक कम्प्लीट पैकेज के रूप में है । रोटीसरी प्रोसेस के साथ इसकी चारो ओर की गरमाहट से पूरी सिंकाई होती है और सभी किनारों से एक समान खाना पकता है । इस ओवन में सेंकने, भूनने, गर्म करने, धीमी आँच पर भोजन पकाने, सिंकाई, के सभी काम किए जा सकते हैं।