सामग्री-
- सूजी 120 ग्राम,
- मैदा 50 ग्राम,
- कद्दूकस नारियल 20 ग्राम,
- नमकरहित मक्खन 100 ग्राम,
- मिल्कमेड 200 ग्राम,
- बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच,
- टंगा दही 100 ग्राम,
- बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच।
चीनी की चाशनी
- चीनी 1/2 कप,
- पानी 3/4 कप,
- नींबू का कतला 1
इस सामग्री को मिलाकर चीनी पिघलने तक उबालें।
विधि–
1. मक्खन व मिल्कमेड को अच्छी तरह मिला लें।
2. अब इसमें टंगा दही डालकर मिलाएं।
3. बाकी सामग्री भी मिला दें।
4. इसे केक टिन में पलटें व 25 मिनट तक 180 पर पहले से गर्म ओवन में बेक करें।
5. ओवन से केक निकालते ही उस पर चीनी की चाशनी डालें।
6. ठंडा करें, डायमंड के आकार में काटकर परोसें।
ये भी पढ़ें-
फेस्टिवल पर ट्राई करें ये लो कैलोरी इंडियन ट्विस्टेड मिठाइयां
अपने डेजर्ट को बनाएं चॉकलेटी…ट्राई करें हॉट चॉकलेट सॉस रेसिपी
