सर्विंग4लोगों के लिए   तैयारी में समय-15 मिनट   बनने में समय-30 मिनट

सामग्री :

  • पके हुए मसाला सफेद चने 1 कप,
  • ताहिनी पेस्ट 3 बड़े चम्मच,
  • नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच,
  • अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच,
  • लालमिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच,
  • जैतून का तेल 3 बड़े चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार,
  • पंजाबी मसाला पापड़ 4

सालसा के लिए सामग्री :

  • कटे हुए टमाटर 2, कटी हुई प्याज,
  • हरीमिर्च कटी हुई 3, हरी धनिया
  • पत्ती (कटी हुई) 2 बड़े चम्मच, नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि :

  1. सर्वप्रथम पके हुए मसाला छोले, ताहिनी, अदरक पेस्ट, नींबू का रस,दो चम्मच जैतून को ब्लैंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लैंड कर लें।
  2. अब ब्लैंड किये हम्मस को बाउल में निकालकर उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं और बीच में  गड्ढों कर दें।
  3. इस गड्ढों के बीच में जैतून का तेल उड़ेल दें।
  4. अब कांटे को पहले जैतून के तेल में डालें फिर लालमिर्च पाउडर लगाएं और उस कांटे से हम्मस पर चारों तरफ से निशान बना दें।
  5. पापड़ को भूनकर, तोड़ लें और एक तरफ रख दें।
  6. अब सालसा की सारी सामग्री एक साथ मिला लें और बाउल में निकालकर रख लें।
  7. लीजिये तैयार है मसाला हम्मस, इसे पापड़ और सालसा के संग परोसें।