उरी अटैक के बाद देश में पाक कलाकारों पर लगे बैन पर बात करते हुए सिंगर शान का कहना है कि देश में कलाकारों का आना-जाना हमेशा से एकतरफा रहा है, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि इससे किसी को कोई फर्क पड़ेगा और न ही बॉलीवुड में कलाकार उन्हें मिस करेंगे। वैसे इंडस्ट्री में इस बैन को लेकर कलाकारों के बीच अलग-अलग राय है। सलमान व ओम पुरी ने इसका विरोध किया तो उन्हें सोशल माडिया पर खूब भला-बुरा सुनना पड़ा।
जि़न्दगी चैनल पर चल रहे शो ‘ख्वाबों की ज़मीन पर में नियति बनी मेघा चक्रवर्ती इस शो के पहले बड़ी देवरानी में रीति का किरदार निभा चुकी हैं। कोलकाता में पली बढ़ी मेघा से ये पूछने पर कि इन दोनों किरदारों में उन्हें कौन सा किरदार ज्यादा पसंद है, वो कहती हैं कि क्योंकि इस शो में उन्हें एक यंग लड़की का किरदार मिला है, वो इसे करना ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। वो कहती हैं, पहले तो ये जानकर ही मैं बेहद खुश थी कि मेरा शो जि़न्दगी चैनल के लिए तैयार होगा, दूसरा शो में मेरा लुक बहुत यंग है, वरना ‘बड़ी बहू में मेरा लुक एक जैसा ही था।
