Kangana Ranaut
Kangana Ranaut in Dhaakad

Kangna Ranaut

ये हैं धाकड़ कंगना रनौत जो कि अपने बेबाक स्वभाव से लोगों को अक्सर चौंकाती है।

‘धाकड़’ के प्रमोशन में राजनीति से लेकर महिलाओं के ‘हीरो’ होने तक का किया जिक्र, क्या एक्टिंग छोड़ पॉलिटिक्स में रखेंगी कदम ?

धाकड़ फिल्म का प्रमोसन

Kangana Ranaut अपने बेबाक अंजाद के लिए जानी जाती है। पद्मश्री से सम्मानित इन दिनों अपनी फिल्म धाकड़ के लिए चर्चा में हैं। ऐसे में वो कई शहरों में अपनी फिल्म को प्रमोट करने जा रहीं हैं। इन दिनों वो ‘धाकड़’ तरीके से लोगों के सवालों से जवाब देने के लिए चर्चा में हैं।

देश की हर महिला हीरो:

Kangana Ranaut
Women are Hero

कंगना का मानना है कि देश की हर महिला अपने आप में हीरो हैं। क्योंकि हर महिला की अपनी एक कहानी होती है ।उनका कहना है कि देश की हर महिला को ‘धाकड़’ की तरह होना चाहिए। क्योंकि आज की महिलाएं काफी स्ट्रांग है। उनका मानना ये भी है की महिलाएं इमोशनली काफी स्ट्रांग और पॉवरफूल होती हैं। सक्सेसफुल आदमी के पीछे मजबूती से खड़ी रहती है, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

देेेश विदेेेश की हर महिला सुशक्षित हो:

कंगना धाकड़ फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि देश की हक़र लड़की सुरक्षित होनी चाहिएं। खुद की सुरक्षा करना भी उन्हें आना चाहिए। लेकिन सुरक्षा करने का काम महिलाओ का नहीं होता, ये जिम्मेदरी देश, शहर और लॉ एंड ऑर्डर की होती है। ईफ़ टीज का मामला हो या रेप का कोई महिला तो ये काम नहीं करती है,न ही कर सकती है। ऐसे में अगर देश के हर नौजवान ,युवक की सोच अच्छी हो जाये तो देश मे रेप जैसी घटनाएं अपने आप खत्म हो सकती है।

पॉलिटिक्स भी एक कॅरियर:

Kangana Ranaut
Kangana believes that politics is also a career in itself.

कंगना का मानना है की पॉलिटिक्स भी अपने आप में एक तरह का कॅरियर है। जिसमें काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ता है। पॉलिटिक्स के लिए काफी कुछ सीखना पड़ता है। वो कहती हैं कि ‘ मैं अभी अपने जीवन मे एक नए कॅरियर के लिए तैयार नहीं हूं, उस स्ट्रगल के लिये तैयार नहीं हूं जो पॉलिटिक्स के लिये जरूरी होती हैं’ | फिल्म ‘थालाइवी’ के दौरान मुझे पॉलिटिक्स की बारीकियों का अंदाजा हुआ। जैसा कि फिल्म ‘थालाइवी’ में कंगना ने पॉलिटिशियन जय ललिता का किरदार निभाया था। कंगना के मानना है की इस वक्त वो अपने बॉलीवुड के कॅरियर से काफी खुश और संतुष्ट हैं।

सोशल मीडिया पर देश हित का ख्याल:

जैसा की सभी जानते है कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बोलने के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर बेबाक विचाधारा के लिए उन्हें समय-समय पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि उन्हें ट्वीटर पर बैन भी किया जा चुका है। ऐसे में कंगना का ये मानना है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट सिर्फ नेगेटिव लोगों को ही नेगेटिव या गलत दिखती है। पॉजिटिव लोग मेरे पोस्ट को पॉजिटिव नजर से ही देखा करते हैं। वो कहती हैं कि ‘काफी लोगों को ये लगता है कि कोविड टाइम में मैंने सोशल मीडिया पर निगेटिविटी फैलायी है। पिछले दो सालों में मैंने फिल्म पर काम किया है, उस पर फ़ोकस किया है। ‘धाकड़’ फ़िल्म के एक्शन के लिए अपनी हडिडयां तुड़वाई है, इसके लिए वो 2 सालों तक काफी मेहनत भी की हैं। वो मानती हैं की पिछेल दो सालों में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये देश के हित में नेगेटिव लोगों के बारे में अपने विचार रखें है और साथ ही पॉजिटिव लोगों के बारे भी बात करती आई हूं।

सोशल मीडिया कॉंट्रोवर्सी पर कंगना की सोच:

कंगना रनौत को Twitter पर बैन किया जा चुका है। वो कहती हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें बैन लगाया जाता है जो सोसायटी के लिए खतरा माना जाता हैं। ऐसे में ‘मुझे ट्वीटर पर बैन किया गया है क्योंकि उनके हिसाब से मैं सोसायटी के लिए एक खतरा हूं’।

Social Media Controversy

कंगना की अपनी माँ और बहन के साथ बॉन्डिंग:

Kangana launches the poster of her film in Jaipur

कंगना मानती हैं कि उनके जीवन में उनकी माँ और बहन के साथ एक अलग बॉन्डिंग है। जब कभी कंगना को कोई स्ट्रेस सताता है तो उनकी माँ को सबसे पहले पता चल जाता है। कंगना अपनी बहन रोली चंदेल के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ फोन पर कोड वर्ड में भी बात करती हैं। रोली हमेशा से अपनी बहन के लिए प्रोटेक्टिव रहीं हैं।

दस मिनट के रोल में भी मिला नेशनल अवॉर्ड :

ये तो सभी जानते हैं कि कंगना अपनी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है। वो मानती हैं की उन्होंने अपने कॅरियर में कई छोटे किरदार भी निभाये हैं जिनके लिए उन्हें एप्रिशिएट किया गया है। फ़िल्म फैशन के लिए उन्हें अवॉर्ड के से सम्मानित किया गया जिसमें उनका किरदार सिर्फ दस मिनट का ही था। वो कहती हैं कि मैंने खुद को बचपन मे काफ़ी कम आंका। 15 से 17 साल की उम्र तक कंगना की जिंदगी बिल्कुल अलग तरीके से चल रही थी। तब उन्हें अंग्रजी भी नहीं आती थी। समय के साथ उन्होंने खुद को काफी चेंज किया। आज कंगना अपनी सशक्त व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वो अपने बिंदास अंदाज, के कारण आलोचना का सामना करती आई हैं। लेकिन इन सब बातों को पिछे छोड़ते हुए उन्होंने अपनी हिम्मत और हौंसले से सफलता का ऐसा स्वाद चखा है जिससे वो आज लोगों के बीच लोकप्रिय बन चुकीं हैं।

इन फिल्मों में किया काम:

Bold and beautiful kangana

यू तो कंगना ने काफ़ी सारी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी बहुचर्चित फिल्मों में गैंग्स्टर, लॉइफ इन ए मेट्रो ,तनु वेड्स मनु,तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ,क्वीन,सिमरण, पंगा,मणिकर्णिका,जैसी फिल्में शामिल रहीं हैं। ‘क्वीन’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें दर्शकों का ढेरों प्यार मिला।
अब धाकड़ 20 मई को रिलीज़ होने वाली फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन राजनीश घई ने किया है।

कंगना रनौत अपने रियल्टी शो लॉकअप के लिए भी काफी सुखियां बटोर चुकीं हैं। ये शो इन दिनों पसंद भी किया जा रहा है। शो में भी कंगना बेबाक बोलने के लिए काफ़ी चर्चा में रहती हैं।

Leave a comment