लेफ्टओवर फूड यानी बचे हुए खाने को देखकर अकसर ये चिंता हो जाती है कि इसका अब क्या करें क्योंकि एक बार खाने के बाद दोबारा उसी खाने को खाने की इच्छा होती भी नहीं है। लेकिन, थोड़ी सी सूझबूझ औऱ रचनातत्मकता से आप इन्ही खानों से ऐसे डिश बना सकती हैं जिन्हे एक बार नहीं, बार बार खाने का दिल करेगा।
आइए, जानते हैं कि किचन में सबके खाने के बाद बचने वाले खाने को आप क्या बनाने में यूज़ कर सकती हैं-
1.अगर चावल बच गए हैं तो आप लेमन राइस, कर्ड राइस, चाइनीज़ फ्राईड राइस या सामान्य तरीके से फ्राईड राइस बना सकती हैं।
सामान्य तरीके से बनने वाली प्याज और टमाटर वाले फ्राइड राइस में ज्यादा मेहनत नहीं है, लेकिन ये कम मेहनत में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।
कैसे चावल को करें फ्राई-
बचे हुए चावल के अनुसार प्याज और टमाटर को पतले स्लाइस में काट लें। पैन में घी गरम करें। हरी मिर्च डालें। अब पहले प्याज डालकर गुलबी होने तक भूनें। अब टमाटर डालें। नमक और काली मिर्च डालकर तब तक चलाएं जब तक कि टमाटर सॉफ्ट न हो जाए। अब चावल डालकर अच्छी तरह भूनें। काली मिर्च छिड़के और गरमा गरम किसी भी सब्जी या दाल के साथ सर्व करें।
2. अगर दाल बच जाएं तो दाल परांठा, दाल की पूड़ियां , दाल की पिट्ठी बना सकती हैं।
दाल परांठे की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें।
दाल पिठी की रेसिपी
बचे हुए दाल में थोड़ा पानी, नमक और हल्दी मिलाकर कुकर या किसी सॉसपैन में उबलने आंच पर चढाएं। आटे की रोटी बनने लायक लोई से छोटे -छोटे टुकड़े लें ओर मनचाहा आकार दें। इन्हें दाल में डालकर दस से बारह मिनट उबलने दें। जब दाल में डाला गया आटा पक जाए तो आंच से उतारें और घी या तेल में जीरा, लाल मिर्च, लहसुन डालकर दाल में तड़का लगा दें। हरी धनिया से गार्निश कर गरमा गरम सर्व करें।
3. बचे हुए इडली से आप कई तरह से फ्राइड इडली बना सकती हैं।
4. अगर सब्जियां बची हों तो उन्हें सैंडविच में, रोटी से बने रैप में कच्चे प्याज, टमाटर, सॉस व चीज़ डालकर यूज़ कर सकती हैं।
5. बची हुई सब्जियों से वेज कटलेट भी बना सकती हैं।
