सर्व-2 तैयारी में समय-10 मिनट बनने का समय 20मिनट
सामग्री :
- सूजी 250 ग्राम,
- 1 प्याज बारीक कटा,
- नमक व लालमिर्च 1-1 छोटा चम्मच,
- सोडा ½ छोटा चम्मच,
- खट्टा दही आवश्यकतानुसार,
- सरसों दाना ½ छोटा चम्मच,
- सूखी लालमिर्चे 3-4,
- भुनी मूंगफली ½ प्याला,
- रिफाइंड 1 बड़ा चम्मच।
विधि :
- सूजी में नमक, मिर्च, सोडा डालकर मिलाएं।
- खट्टा पानी इतना डालें कि पुओं जैसा घोल बन जाए।
- चिकनाई लगे बर्तन में रख कर भाप में ढोकला बनाएं।
- मनचाहे टुकड़े काटें।
- तेल गर्म करें व उसमें मूंगफली, लाल मिर्च,
- सरसों दाना डाल कर कड़काएं व तश्तरी में लगे ढोकले के ऊपर फैला कर डालें। भांग ढोकला परोसें।
