सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 15 मिनट
सामग्री :
- सूजी 250 ग्राम,
- मैदा 250 ग्राम,
- कोको पाउडर 1½ बड़ा चम्मच,
- मोयन के लिए घी 1 प्याला,
- पानी गूंधने केलिए,
- आवश्कतानुसार तलने के लिए
- तेल,
- पानी ½ प्याला,
- चीनी 250 ग्राम,
- कटे बादाम या पिसे बादाम।
विधि :
- मैदा व कोको पाउडर को छान कर सूजी व मोयन के घी के साथ अच्छी तरह से मिलाएं व पानी की मदद से गूंध लें।
- बड़ी लोइयां बनाकर बेलें व चौकोर या बर्फी आकार में काटें।
- गर्म तेल में तल कर ब्राउन पेपर पर निकालें।
- चीनी, पानी मिलाकर तीन तार की चाशनी बनाएं व जब चाशनी खिलने लगे तो तले हुए खुरमे को चाशनी में डालकर मेवा डालें,
- फिर उलटेपलटे ताकि सब पर चाशनी चढ़ जाए।
- फिर इसे थाली में फैलाएं।
- अगर आप सजाना चाहती हैं तो सर्विंग प्लेट में निकाल कर ऊपर से चॉकलेट सॉस डालें।
