लंबे समय से टीवी में एक्टिव हैं रोहित पुरोहित, अब बने इस सीरियल का हिस्सा: Rohit Purohit Upcoming Serial
Rohit Purohit Upcoming Serial

Rohit Purohit Upcoming Serial: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और इससे जुड़े स्टार्स बीते कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं। इस शो के मेकर्स ने रातों रात ही सेट से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दावा किया गया कि दोनों ही क्रू के लिए काफी मुसीबत बनते जा रहे थे। शहजादा धामी के नखरे हद से ज्यादा बढ़ते जा रहे थे और प्रतीक्षा होनमुखे अपने को-एक्टर पर आंख बंद करके विश्वास कर रही थीं। इसी वजह से मेकर्स ने सख्त फैसला लेते हुए दोनों को शो से बाहर कर दिया। शहजादा की जगह शो में रोहित पुरोहित ने एंट्री ली है, चलिए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

रोहित पुरोहित टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं। अभी तक वह कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। इससे पहले वह बिग बॉस फेम ईशा मालविया और समर्थ के साथ ‘उड़ारियां’ में भी थे। ईशा के साथ रोहित भाई का बॉन्ड शेयर करते हैं।

Also read : टेलीविजन के इन 5 सीरियल्स में होने वाला है होली का धमाका,आएंगे नए ट्विस्ट: TV Serial Holi Special

पुरोहित का जन्म 8 जून 1986 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। पुरोहित ने अपनी अर्जुन की सह-अभिनेत्री शीना बजाज को छह साल तक डेट किया। उन्होंने 22 जनवरी 2019 को जयपुर में बजाज से शादी की।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 2009 में टीवी सीरियल शौर्य और सुहानी से की थी। जिसमे उन्होंने चितवन की भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह संस्कार लक्ष्मी, चन्द्रगुप्त मौर्य, रजिया सुल्तान, भारतवर्ष, पोरस, दिल तो हैप्पी है जी, धड़कन जिंदगी की और उडारियाँ जैसे कई टीवी सीरियल में दिखाई दिए थे। उन्होंने स्पोर्ट्स रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2, 3 और 4 में भाग लिया था। वह 2023 में शेमारू उमंग के टीवी सीरियल गौना एक प्रथा में दिखाई दिए थे।