NMACC में नीता अंबानी के बेस्ट लुक्स: Nita Ambani Looks
Nita Ambani Looks

Nita Ambani Looks: भारतीय संस्कृति एक अद्भुत सांस्कृतिक समावेश है, जहां विभिन्न प्रकार के पहनावे, आभूषण, खानपान आदि हैं। भारत की इसी पारंपरिक सभ्यता को भारत के सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली ने हमेशा संजोया है। हर इवेंट और हर फंक्शन में अंबानी फैमिली का ये प्रयास रहता है कि वो धार्मिक परंपराओं का अच्छे ढंग से पालन करें। संस्कृति संवर्धन का ऐसा ही एक और प्रयास उनकी तरफ से नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के रूप में किया गया है।

बता दें मुंबई में 31 मार्च को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नीता अंबानी ने इस सेंटर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि “हमारे राष्ट्र के लिए यह एक ऐसा सांस्कृतिक केंद्र है जिसका उद्देश्य भारतीय कलाओं को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है। मुझे उम्मीद है कि NMACC भारत और दुनिया भर के समुदायों को एक साथ लाने के लिए प्रतिभा को पोषित और प्रेरित करेगा।” इस इवेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज और देश के जाने माने चेहरे शामिल हुए। नीता अंबानी इस बेहद खास मौके पर बहुत एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थी।

Nita Ambani Looks:NMACC लॉन्च पर नीता अंबानी के बेस्ट लुक्स

खास काफ्तान गाउन

नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के खास मौके पर एक काफी यूनीक और खूबसूरत अटायर पहना। गोल्डन कलर के इस बेहद खास एंब्रॉयडर्ड नेट का काफ्तान गाउन पहने नजर आई नीता मुकेश अंबानी इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। खुले बाल और बेहतरीन काजल आई मेकअप ने नीता अंबानी के इस खूबसूरत और खास लुक को काफी ज्यादा एन्हांस कर दिया था। दरअसल ये लुक काफी नया था, जिसे देखकर सभी शॉक थे।

Nita Ambani Looks
Nita Ambani Looks in Kaftani

बॉलीवुड की बड़ी बड़ी अदकाराओं के लुक भी नीता अंबानी के इस खास लुक के सामने फीके पड़ गए। नीता अंबानी ने ज्वेलरी के तौर पर पर्ल का बना मल्टीपल चेन्ड नेकलेस कैरी किया था, जिसमे बतौर पेंडेंट, या यूं कहें बतौर सेंटर पीस एक काफी खूबसूरत डायमंड एंबेडेड हेड ब्रोच शेप पीस था। नीता अंबानी ने कानो में भी डायमंड के रेक्टेंगुलर और काफी सिंपल इयररिंग कैरी किए थे। हाथों में बेहद आकर्षक रेक्टेंगुलर डायमंड रिंग ने उनके इस खास लुक को चार चांद लगा दिए। एक हाथ में बेहद चमचमाता डायमंड ब्रेसलेट भी काफी खास लग रहा था। 59 वर्षीय नीता अंबानी का सिंपल येट एलिगेंट लुक एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है।

यह भी देखे-बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों से सजा रहा NMACC: NMACC Celebration 2023

बेहतरीन बनारसी साड़ी लुक

Banarasi Looks
Nita in Banarasi Looks

नीता अंबानी ने NMACC के उद्घाटन कार्यक्रम में बेहद सुंदर बनारसी साड़ी पहनी। रॉयल लुक में नीता अंबानी ने रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी को हेयर बन, ग्रीन पर्ल नेक पीस कैरी किया। एक रानी की तरह ड्रेस्ड नीता अंबानी इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

खास परफॉर्मेंस लुक

Performance Look
Performance Look of Nita

नीता अंबानी ने इस खास सेलिब्रेशन के मौके पर रघुपति राघव राजा राम भजन पर एक मनमोहक प्रस्तुति भी दी। बता दें बचपन से ही नीता अंबानी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं, इसलिए उनके बेहद सुंदर मूव्स हमेशा सभी का मन मोह लेते हैं। इस मौके पर नीता अंबानी के मूव्स ही नहीं बल्कि उनके ड्रेसिंग सेंस ने भी सभी का मन मोह लिया।
नीता अंबानी ने अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस के लिए रेड कलर का लहरिया राजस्थानी लहंगा कैरी किया। पिंक कलर के गोटा पट्टी के बॉर्डर वाला दुपट्टा भी कैरी किया। बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन और प्रिंट से इस लुक में चार चांद लग गए। गोल्डन लॉन्ग नेकलेस और झुमकों से नीता का लुक बहुत ज्यादा एलिगेंट और खास हो गया।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...