नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) है बेहद खास, इनसाइड फोटोज कर देंगी हैरान: NMACC Inside Photos
NMACC Inside Photos

NMACC Inside Photos: इन दिनों अंबानी परिवार का नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर काफी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इसका ग्रैंड लॉन्च किया गया है। इस कल्चरल सेंटर को देखने के लिए कई बड़े सेलेब्स आते रहते हैं। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारों को बुलाया गया था। इस फंक्शन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

यह भी देखें-देवी-देवताओं को क्यों नहीं अर्पित किए जाते हैं ये फूल? जानें वजह: Hindu Beliefs

इस खूबसूरत कल्चरल सेंटर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। ऐसे में इस आर्ट सेंटर से जुड़े फैक्ट के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आखिर इसे बनाने और इसके आइडिया के पीछे कौन है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको इस आर्ट सेंटर के खूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे और इससे जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स के बारे में भी बताएंगे।

NMACC को किसने किया डिजाइन

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने इस कल्चरल सेंटर के बारे में कई जरूरी बातें बताईं। उन्होंने बताया कि ये कल्चर सेंटर अंबानी परिवार के लिए बहुत ही खास है। इस आर्ट सेंटर को बहुत ही सोचकर डिजाइन किया गया है। आर्ट सेंटर के आर्किटेक पर बहुत ही गहराई से काम किया गया है। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को विश्व प्रसिद्ध आर्किटेक रिचर्ड ग्लूकमैन ने डिजाइन किया है। प्रसिद्ध आर्किटेक रिचर्ड ग्लूकमैन ने कई पॉपुलर म्यूजियम भी डिजाइन किए हैं।

क्या है खास

अपने इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने बताया कि इस कल्चर सेंटर को बनाने में 3 बातों को पर खास फोकस किया गया है। जिसमें पहला प्रकृति, दूसरा मुंबई और तीसरा कम्यूनिटी है। इसकी एक खास बात ये भी है कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर भारत का सबसे पहला सांस्कृतिक केंद्र है। ये सेंटर 16000 वर्गफुट में फैला है। इसकी इमारत चार मंजिला है, जिसमें एक आर्ट हाउस बनाया गया है।

बारीकी से किया गया है डिजाइन

इस कल्चर सेंटर को बहुत ही बारीकी से डिजाइन किया गया है। इस आर्ट सेंटर में आर्किटेक्च से लेकर पेंटिग तक हर चीज को बहुत ही बारीकी के साथ तैयार किया गया है। यहां एक बहुत ही खूबसूरत मंदिर भी डिजाइन किया गया है, जो बहुत ही रॉयल लगता है।

नीता अंबानी का सपना था ये आर्ट सेंटर

अपने एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने इस बात का खुलासा किया कि वो 6 साल की ही उम्र से ही भरतनाट्यम करती आ रही हैं। इन्हें भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार है। यही वजह है कि वो हमेशा से चाहती थीं कि वो एक ऐसे सेंटर की स्थापना करें, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक हो।

NMACC थिएटर है बहुत खास

NMACC थिएटर अपने आप में बहुत ही खास है। इसकी थिएटर की भव्यता किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है। इसकी एक औऱ सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि इस थिएटर में एक बार में दो हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसे खास बनाने के लिए इसमें हजारों लाइट्स और एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंदर एक्पीरियंसड और नोन एक्पिरिएंड दोनों तरह के आर्टिस्ट अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं।

आपको इस कल्चर सेंटर की तस्वीरें कैसी लगीं, हमें कमेंट में बताना बिल्कुल ना भूलें।