दरअसल स्पेन में आयोजित आईफा अवार्ड्स में शिरकत करने के बाद ऋतिक अपने दोनों बेटों के साथ साउथ अफ्रिका और इस्तानबुल में हॉलिडे मनाने गए थे। इस्तानबुल से भारत वापसी के दौरान उन्हें अतातुर्क हवाई अड्डे से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन ये फ्लाइट मिस हो जाने के कारण ऋतिक को दूसरे दिन तक इंतजार करना था, हालांकि ऋतिक ने रुकने की जगह इकॉनमी क्लास की टिकट लेना सही समझा और दूसरी फ्लाइट पकड़ ली। ये जानकारी ऋतिक ने अपने ट्वीट से दी थी।

 



 

जब ऋतिक को इस हमले की खबर मिली तो ऋतिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इस्तानबुल एयरपोर्ट के अच्छे स्टाफ ने हमारी मदद की। यह घटना दिल दहला देने वाली है। धर्म के नाम पर मासूमों की जान गई है। आतंकवाद के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर खड़े होना होगा।”

 



 

गौरतलब है कि इस्तानबुल में हुए हमलों के पीछे आईएसआईएस की भूमिका मानी जा रहा है। इस हमले में कुल 36 लोगों की मृत्यू की खबरें आ रही हैं।

 

ये भी पढ़े-

देखें अनुष्का का ये धोबी पछाड़ अंदाज़

‘सुल्तान’ के रिलीज़ से पहले सलमान का बवाल

इस गाने में देखिए अनुष्का के लाजवाब डांस मूव्स

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।