Summary: सबा आज़ाद की एक्टिंग से प्रभावित हुए ऋतिक रोशन, फैंस बोले – बेहद प्यारा रिएक्शन
ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद की फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में एक्टिंग की जमकर तारीफ की और कहा – "तुम इस प्यार और सराहना की हकदार हो।"फिल्म सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है, जिसमें सबा के टैलेंट और संघर्ष को खूब सराहा जा रहा है।
Hrithik on Songs of Paradise: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद अपनी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की जमकर तारीफ हो रही है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज पर प्यार लुटाते नजर आए। अब ऋतिक रोशन ने फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म में सबा की एक्टिंग को पसंद किया गया। अब उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋतिक रोशन ने भी उनकी तारीफ की है।
ऋतिक ने सबा के लिए लिखा पोस्ट
दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ऋतिक रोशन ने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ से जुड़े मेकर्स, तकनीशियंस और कलाकारों को जो सच्ची सराहना मिल रही है, वह दिल को गहराई से छू लेने वाली है। खासकर ‘जेबा’ के किरदार ने तो मुझे इतना भावुक कर दिया कि आंखों में आंसू आ गए और दिल अपार प्रेम से भर गया। उन्होंने आगे लिखा- ‘आज जब इस फिल्म को इतना जबरदस्त प्यार और तालियां मिल रही हैं, तो मेरे अंदर यूनिवर्स के लिए अटूट विश्वास फिर से मजबूत हो गया है। सच है, हर किसी को वही मिलता है, जिसके वो हकदार होते हैं और तुम सबा, जितनी अद्भुत कलाकार हो और जितनी नायाब कला रचती हो, तुम इस प्रशंसा और तालियों की हकदार हो।’ ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि मैंने तुम्हारा संघर्ष देखा है- ‘वो बेबसी, वो निराशा, वो पीड़ा, जिससे तमाम हुनरमंद कलाकार गुजरते हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि इस इंडस्ट्री में असली प्रतिभा से पहले फॉलोअर्स को तवज्जो दी जाती है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में राज बेगम की बायोपिक में जेबा के किरदार से सबा आजाद ने काफी तारीफें लूटी हैं। फिल्म में सबा आजाद के अलावा सोनी राजदान और शिबा चढ्ढा भी नजर आ रही हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है दानिश रेनजू ने, जिन्होंने कहानी को दो अलग-अलग समयों में दिखाया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी हर वो महिला जो कुछ अलग करना चाहती है, उसी की जिंदगी की तरह राज की कहानी भी है। राज का जन्म 27 मार्च 1927 को श्रीनगर में हुआ था। आज के दौर में राज को दुनिया कश्मीर की ‘मेलोडी क्वीन’ के तौर पर जानती है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब राज एक मामूली सी कश्मीरी लड़की थीं, जिसके सपने तो बहुत थे, लेकिन ना तो उन्हें पूरा करने की हसरत थी और ना ही कोई रास्ता। राज की हकीकत बहुत अलग थी। इंसानों के लिए एक बात कही जाती है, कि चाहें औरत हो या फिर मर्द, दोनों की कामयाबी का रास्ता एक दूसरे की मदद से ही निकलता। किसी लड़की की कामयाबी के लिए उसके जीवन के मर्दों का आजाद ख्याल होना बहुत जरूरी है।
2022 से डेट कर रहे सबा-ऋतिक
बता दें, ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। इनके दो बेटे हैं ऋदान और रिहान। साल 2014 में इनका तलाक हो गया। साल 2022 में ऋतिक ने सबा को डेट करना शुरू किया, जो उनसे उम्र में 12 साल छोटी हैं।ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को करीब 3 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भी उड़ेलते रहते हैं।
