Kamal Haasan Parliament entry
Kamal Haasan Parliament entry

Kamal Haasan Parliament Entry: कमल हासन एक सुप्रसिद्ध अभिनेता के साथ-साथ मक्कल निधि मैयम पार्टी के संस्थापक भी हैं। कमल  हासन का राजनीति में सक्रिय रूप से भागीदारी देखी जा सकती है। भारतीय सिनेमा के निर्देशक निर्माता और अभिनेता कमल  हासनने 2018 में मक्कल निधि मैयम की स्थापना करके राजनीति में पूर्ण रूप से प्रवेश किया। 

19 जून 2025 को  राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और मक्कल निधि मैयम (MNM) के राजनीतिक गठबंधन के कारण अभिनेता कमल हासन को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। तमिल नाडु की राजनीति में इस निर्णय को एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है। 

मक्कल निधि मैयम(MNM) पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाग लिया, वहीं 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भी इस पार्टी ने भाग लिया। लेकिन उन्हें कोई बहुत बड़ी सफलता नहीं मिली। कमल हासन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में कोयंबटूर दक्षिण सीट से चुनाव में भाग लिया, लेकिन वह कुछ वोटो के अंतर से हार गए। उनकी पार्टी MNM को स्वतंत्र रूप से काफी समर्थन नहीं मिला। इसलिए उन्होंने डीएमके के साथ गठबंधन किया। कमल हासन ने राजनीति में प्रवेश गुड गवर्नेंस, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और ट्रांसपेरेंसी को बढ़ाने के लिए किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में MNM ने डीएमके की लीडरशिप वाले INDIA गठबंधन में अपना सहयोग दिखाया, जिस कारण उन्हें राज्यसभा सीट के लिए यह नामांकन मिला है। 

2024 के लोकसभा चुनाव में कमल हासन की पार्टी और डीएमके का गठबंधन हुआ। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में यह गठबंधन और भी मजबूत हुआ है। भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष तैयार करना इस गठबंधन का उद्देश्य था। कमल हासन ने बॉलीवुड में काफी योगदान दिया। उनका फेम और अच्छी छवि डीएमके के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई। जिसके बदले में MNM को राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया और इसी कारण 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में कमल हासन को नामित किया गया है। 

राज्यसभा में कमल हासन की उपस्थिति को एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। उनके विचार और नई राजनीति से लोगों को काफी उम्मीद है। कमल हासन ने जैसे अपने फिल्मों में कुछ नया और हटकर दिखाया है। वैसे ही राजनीति में लोगों को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। वह स्वास्थ्य, शिक्षा और गुड गवर्नेंस जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। तमिलनाडु की इस राजनीति को देखकर बदलाव महसूस किया जा सकता है। यहां की राजनीति सिर्फ गठबंधन के लिए नहीं बल्कि अच्छी सोच और अच्छे उद्देश्य को भी सामने ला रहा है। राज्यसभा सदस्य के रूप में अगर कमल हासन एक गहरी छाप छोड़ते हैं तो 2026 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह एक बड़ा चेहरा बनकर उभर सकते हैं। 

राज्यसभा में कमल हासन की एंट्री उनकी राजनीतिक यात्रा में किसी नए अध्याय से कम नहीं है। वह 2018 से ही लगातार राजनीति में कुछ कर गुजरने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका मौका उन्हें अब मिल रहा है। देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्मों की तरह वह अपने राजनीतिक करियर में जनता को कितना प्रभावित करते हैं और उन्हें कितना सहयोग मिलता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...