घर कितना भी साफ सुथरा और सजा कर रखा गया हो, अगर कूड़े या डायपर के बदबू से भरा हो तो मूड खराब कर देता है। लेकिन हाल ही में एक ईवेंट के दौरान बोमन इरानी ने नेहा धूपिया से बात करते हुए बताया कि कैसे इंडिया में लोग घर के अंदर के बदबू के प्रति आदी हो जाते हैं और कैसे 89 फीसदी महिलाओं ने माना है कि अगर घर में किसी भी तरह बदबू आती है तो उससे मूड खराब हो जाता है। इसी बातचीत के दौरान बोमन ने शेयर किए कुछ बहुत ही ईज़ी टिप्स जिनसे घर के एंवायरमेंट को हमेशा फ्रेश और पॉज़िटिव बनाएं रखा जा सकता है।
1. कूड़े को करें बाहर-
घर के वातावरण में किसी तरह की बदबू न रहे इसके लिए नियम बना लें कि सोने के पहले कूड़े को बाहर रखेंगी। जहां कूड़ा रखती हैं वहां से कूड़ा हटाने के बाद थोड़ा फ्रेशनर छिड़कने पर किसी भी तरह की बदबू खत्म हो जाती है।
2. बनें एक पर्फेक्ट होस्ट-
किसी मेहमान का इंतज़ार कर रही हों तो लिविंग रूम और घर के एंट्रेन्स पर एम्बीप्योर स्प्रे करें। आप ठंडे बल्ब के ऊपर थोड़ा-सा एम्बी प्योर रख दें। ध्यान रहे कि बल्ब थोड़ा-सा भी गर्म नहीं होना चाहिए। अब गेस्ट के आने पर जब उस लाइट को ऑन करेंगे तो धीरे-धीरे रूम में अच्छी खूशबू फैलने लगेगी।
3. किचन एटीकेट–
अपने किचन में जब भी कुछ यमी और टेस्टी बनाते हुए तड़का लगाएं तो तड़के में इस्तेमाल हुई हींग, लहसुन की खुशबू को हटाने के लिए एम्बीप्योर जैसे किसी रूम फ्रेशनर से किचन का वातावरण अच्छा बनाएं।
4. टायलेट में न रहे बदबू-
जब भी बेबी का डायपर चेंज करें तो जहां भी यूज़ किया हुआ डायपर रखती हों, वहां एम्बीप्योर जरूर यूज़ करें। अगर बच्चे बड़े हैं तो ये भी चेक करें कि उनके रूम या बाथरूम में गीले कपड़े, तौलिए आदि न हों।
5. मॉनसून और नमी-
बारिश के मौसम में नमी की वजह से घर के अंदर भी नमी का एहसासस होता रहता है और धूप न लगने की वजह से घर के अंदर एक खास तरह की बदबू भी आती है। इससे निपटने के लिए भी रूम फ्रेशनर का इस्तमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े-
