रितिका जैन, वो नाम जो ललित कला के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान
बन चुकी है। रितिका मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट और एचआर हैं। इसके अलावा वो एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं।
पहचान
रितिका जैन ने मैनेजमेंट की डिग्री पूरी करने के बाद 2 साल के लिए कॉरपोरेट क्षेत्र में काम किया और बाद में सिंगापुर में नृत्य के पश्चिमी रूपों को सीखकर कोरियोग्राफी मे अपना कैरियर बनाया।
उद्देश्य
सिंगापुर में रितिका ने अपनी संस्था कला दृष्टि को बढ़ावा देने का कार्य किया। कला दृष्टि एक आर्ट ट्रस्ट है जिसका उद्देश्य दृश् य कला और ललित कला के कलाकारों को बढ़ावा देना है।
उपलब्धियां
इसके अलावा कला दृष्टि ट्रस् ट की योजना आर्ट गैलरी, मॉल और अन् य सार्वजनिक स्थलों जैसे होटल, ऑफिस और अस् पतालों आदि में उनकी कला के प्रदर्शन द्वारा कलाकार को बढ़ावा देना है। ट्रस् ट की योजना प्रदर्शनी, वर्कशॉप और अन् य क्रियाकलापों के माध् यम से आम जनता को कला
के बारे में बताना है।
चुनौतियां
काम और जीवन में संतुलन बनाए रखना रितिका के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती रही। उन्होंने सिंगापुर में कला दृष्टि को बढ़ावा दिया, साथ ही साथ अपने 2 वर्ष के बच्चे के परवरिश में भी पूरा योगदान दिया।
सफलता के मूल मंत्र
खुद पर विश्वास रखें।
कठोर परिश्रम करें।
कभी हार नहीं मानें।
अपनी असफलता से सीखें।

सफल उद्यमी
कभी लेखिका के रूप में अपनी पहचान बनाना तो कभी अपने कर्मचारियों के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड बनाकर रखना। कभी नई-नई चीजों को ढूंढकर उसे एक ब्रांड बना देना, इन सारी खूबियों का एक ही नाम है नीति जैन।
पहचान
नीति जैन, रंगरेज की सह संस्थापक हैं, जो
कलात्मक जीवन शैली उत्पादों की ब्रांड और
पुस्तक- स्टार्ट-अप डायरी की सह लेखिका हैं
और साथ ही 6 सफल उद्यमियों में शुमार हैं।
उद्देश्य
कामकाजी महिलाओं को घरों में अक्सर कई
चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में
रंगरेज वो मंच है जो खासतौर पर महिलाओं के
लिए शुरू किया गया है, और उन्हें एक मंच देने
का कार्य करता है।
उपलब्धि
नीति जैन रंगरेज को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि
मानती हैं, जो उन्होंने अपनी साथी महिलाओं के
लिए बनाया है। कई गृहणियां रंगरेज के लिए
कलाकारों के रूप में काम कर रही हैं, ऐसे में
कलाकारों का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता
सबसे बड़ी उपलब्धि है।
चुनौतियां
नीति का कहना है कि जब आप नए सिरे से
शुरूआत करते हैं तो आपको वेबसाइड लेखन,
उत्पादों को अपलोड करने, आर्डर से पहले टीशर्ट
को प्रेस करने से लेकर खुद डिब् बे पैक करने
तक सब कुछ खुद करना पड़ता है। लेकिन
असली चुनौती गृहिणियों से कलाकार बनने के
नेटवर्क को विकसित करना था।
सफलता के मूल मंत्र
अपने विचारों को सीमित न करें।
सपनों को सच करने का प्रयास करें।
जिंदगी को निर्माण की प्रक्रिया बनाएं।
काम में लचीलापन और दृढ़ता रखें।

एक अलग दुनिया
ऐसे क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना आसान है जिसमें सभी बनाते हैं लेकिन
कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां बहुत कम लोगों ने ही अपने जौहर दिखाए हैं। ऐसा
एक क्षेत्र है आध्यात्मिक चिकित्सा का जहां पर मधु कोटिया ने बनाई
अपनी एक विशेष पहचान। लोगों की मदद अंक ज्योतिष, टैरो रीडिंग, एंजेल थेरेपी, वास्तु के क्षेत्र में पहचान बनाने के साथसाथ मधु कोटिया उन लोगों की मदद करने का काम भी बखूबी करती हैं, जो मानसिक रूप से परेशान हैं।
उद्देश्य
मधु आईटी इंजीनियर रही हैं लेकिन बचपन से ही वो चिकित् सा और आध् यात्मिकता की रहस् यवादी दुनिया में रही हैं या फिर यूं कहें कि उन्होंने लोगों को अटकलों के उपयोग के बिना उनके बारे में बताना शुरू किया और फिर बन गई उनकी नई दुनिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उपलब्धियां
1998 में उन्होने टैरो कार्ड की रहस् यवादी दुनिया में कदम रखा, साथ
ही वो आध् यात्मिक चिकित् सा, रेकी हीलिंग, एनर्जी हीलिंग और प्राणिक
मनोचिकित् सक से जुड़ी हैं। 2002 में उन्होंने मशेज़ाइम इंस् टीट्यूट ऑफ टैरो और डिविनेशन के साथ शुरूआत की, जहां सलाहकार के रूप में टैरो के
छात्रों को हौसला दिया।
चुनौतियां
एक इंजीनियर होने के नाते मधु कोटिया के परिवार वालों को उनसे
बहुत उम् मीदें थी कि वो इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल करेंगी। लेकिन
उनकी दिलचस् पी हीलिंग, हस् तकला और वास् तु में थी, ऐसे में इसे अपना
कैरियर बनाने के लिए अपने परिवार वालों को तैयार करना उनके लिए काफी
चुनौतीपूर्ण था। क्रिस्टल थेरेपी
मधु कोटिया को क्रिस्टल चिकित्सा में महारथ हासिल है। वो क्रिस्टल या रत्नों को किसी व्यक्ति के शरीर पर उन क्षेत्रों पर रखती हैं जिन्हें चक्र कहते हैं। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती हैं। इस थेरेपी के माध्यम से घर/कार्यालय से नकारात्मकता और वास्तुदोष दूर होता है और भावनात्मक संतुलन के साथ ही आध्यात्मिक और चक्रों का संतुलन भी बनता है।
सफलता के मूल मंत्र ईश्वर पर विश्वास रखें।
किसी को दुख न पहुंचाएं।
दूसरों की मदद करें।
अपनी पसंद का कार्य करें।
