आज से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है एक और शो तमन्ना जो एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसे बहुत बड़ा क्रिकेटर बनना है। उसके इस सपने में उसके बाबा तो उसका साथ देते है पर माँ चाहती है की धरा शादी कर ले बस इसी के इर्द -गिर्द घूमती है ये कहानी। इंडिया की फॉर्मर कैप्टेन अंजुम चोपड़ा ने इस शो के बारे में कहा की धरा में उन्हें अपनी हल्की झलक नज़र आई ।वही सोनम कपूर ने कहा कि धरा को अपने सपनों को कभी मरने नहीं देना चाहिए और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। वैसे रोने- धोने वालों और सबसे लम्बे शोज के लिए भी मशहूर स्टार प्लस पर इस बार लीक से हटकर कुछ कहानी दिखाई जाने वाली है अब देखना ये है कि ये सीरियल सपनो की उड़ान दिखाता है या फिर से सास -बहु का ताना -बाना।

 

Meet Dharaa who never gave up on her dreams. #HerDreamsDontDie. Tamanna, Starts 1st Feb, 10 PM, only on STAR Plus.

Posted by STAR Plus on Saturday, 30 January 201

 
 

 

 

इतने लम्बे समय से चले आ रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए है बुरी खबर क्योकि नैतिक यानि करन मेहरा ने कह दिया है इस शो को अलविदा। ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे करन मेहरा कुछ सप्ताह बाद इस शो में आपको नहीं दिखेंगे। उनकी जगह अब नए एक्टर की एंट्री होने वाली है।करन इस शो में वह पिछले सात साल से इस शो में काम कर रहे हैं।वैसे सही किया करन अपने अब कुछ नया कीजिये, 7 साल तक एक शो करके तो कोई बोर हो जायेगा। ऑल द बेस्ट करन आपको जल्दी हो शो मिल जाये। 

 
 

सुपरफास्ट खबरे –

 

1 – कृष्णा ने दिया बड़ा बयान कहा कि कपिल को कलर्स ने एक ब्रांड बनाया था उन्हें कॉमेडी नाइट्स और कलर्स नहीं छोड़ना चाहिए था। कृष्णा यह कपिल का निजी फैसला है, इसमेंआपको क्यों तकलीफ हुई।कही आपको ऐसा कहने के लिए कलर्स से एक्स्ट्रा फीस तो नहीं मिली है। 

 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

2 -सिया के राम में देखिए आज रावण का रौद्र रूप और 1 घंटे का महाएपिसोड़।

 
 
 
 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 

3 – गोवा में कर रहे है फुलऑन मस्ती बिग -बॉस के लव बर्ड्स कीथ और रोशेल। क्या बात है लगता है कि उन्होंनें सोचा होगा कि शो से बाहर होने का दुःख मानाने की जगह चलो थोड़ा रोमांस हो जाये। …ऐसे ही खुश रहिये। .