Chashni Serial Update: स्टार प्लस के सीरियल्स दर्शको की पसंदीदा सीरियल्स में से एक होते हैं। इन सीरियल्स में जहां परिवार की कहानियां दिखाते हैं तो वही परिवार में होने वाले षडयंत्र दर्शकों को खूब भाते हैं। इन सीरियल्स को दर्शकों का इतना प्यार मिलता है कि उसके लीड रोल उनके किरदारों के नाम से ही मशहूर हो जाते हैं। फिर चाहे वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ’ की अक्षरा हो या आज का सबसे पॉपलर शो ‘अनुपमा’। इनको निभाने वाले कलाकारों दर्शक इनके स्कीन नाम से ही याद रखते हैं। जल्द ही उनके लिए इस कड़ी में स्टार प्लस एक और ड्रामा से भरपूर दो बहनों की एकदम अनोखी कहानी लेकर आ रहा है।
इन बहनों की इमोशनल और ड्रामे से भरपूर शो का नाम है ‘चाशनी’। सीरियल के नाम से ऐसा लगता है कि इसमें बहनों के रिश्ता प्यार और मिठास से भरा होगा। लेकिन इसके विपरीत सीरियल में कुछ और ही देखने को मिलने वाला है। दो बहने जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, एक दूसरे से प्यार करती हैं। वे एक हादसे की वजह से दुश्मन बन जाती हैं। तो बहनों के ड्रामे घरों में जो आपने देखे होंगे इसमें इससे बिल्कुल अलग ही कुछ देखने को मिलने वाला है।
यह भी देखे-दलजीत कौर ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी रचाई दूसरी शादी
Chashni Serial: छोटी बहन सास बन बड़ी पर करेगी राज
टीवी शो चाशनी का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें दो बहनों रोशनी और चांदनी की की कहानी को दर्शाया गया है। जिनके जीवन में एक हादसे के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। बड़ी बहन चांदनी फायर फाइटर की जॉब मे है और छोटी बहन रोशनी आजाद ख्याल की बिंदास लड़की है। दोनों में बहुत प्यार होता है, लेकिन अचानक एक हादसे में रोशनी अपना प्यार खो देती है। इसकी वजह से दोनो दुश्मन बन जाती हैं। रोशनी जो चांदनी को अपने प्यार को खोने का जिम्मेदार मानती है, वो चांदनी को चोट पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है कि दोनों बहनों का रिश्ता बदलकर सास-बहू का हो जाता है। इससे पहले आपने हो सकता है दो बहनों की एक ही घर में दो भाईयों से शादीकी कहानियां देखी हों। बहनों के दुश्मनी की कहानियां भी देखी होगी। लेकिन मेकर्स ने इस कहानी में अलग ही ट्विस्ट डाला है। इस सीरियल में बहनों के बीच रिश्ते के मायने बदलते देख आप चौक जाएंगे। रोशनी चांदनी की सास बन उस पर हुक्म चलाने की कोशिश करती है। अब ऐसे में दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेगा, दोनो बहनो में वापस वो प्यार पनप पाएगा या रोशनी सास बन चांदनी को परेशान करती रहेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
स्टार प्लस पर नए चेहरे दिखेंगे
स्टार प्लस पर आने वाले इस सीरियल में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इस सीरियल में सृष्टि सिंह पहली बार छोटे पर्दे से करिअर की शुरूआत करने वाली हैं। वहीं अमनदीप सिद्धू, साई कंतन रॉव औरर आर्यन अरोडा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शो को संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। इस सीरियल को डिज्न प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
