इन दिनों सारा अली खान सुर्खियों में छाई हुई हैं। वजह है उनकी एक्टिंग और खूबसूरती। इसके साथ ही सारा ने काफी नए फैशन गोल्स भी इंट्रोड्यूस करवाया है। इन फैशनेबल ड्रेसस में से एक है साड़ी पैंट्स..

किस महिला को साड़ी पसंद नहीं होती है लेकिन आजकल के मॉर्डन टाइम में काफी लोग साड़ी को पहनना किसी बोझ से कम नहीं समझते हैं। ऐसे में साड़ी पैंट्स आपके लिए एक बेहतर विक्लप हो सकती है।
सारा का यह स्टाइल अगर आप फॉलो करेंगी तो आप सबसे अलग और स्टाइलिश नज़र आएंगी। इसे आप क्रॉप टॉप या ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।

इस लुक को आप हर जगह कैरी कर सकती हैं। चाहे वह प्रोफेशनली हो या किसी पार्टी में, साड़ी पैंट्स के साथ आप ना केवल खुद को एक नया लुक देंगी बल्कि आप ट्रंडी और अप टू डेट भी लगेंगी।

शिल्पा शेट्टी ने भी पहनी है साड़ी पैंट
शिल्पा भी अपनी अलग-अलग साड़ियों की स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। और यह साड़ी पैंट इनके ऊपर काफी फबता भी है।

खासतौर से यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा विकल्प है जो प्रोफेशनल दुनिया में है। पैंट वाली साड़ी पहनकर वह मॉर्डन स्टाइल के साथ ट्रडिशनल भी दिख सकती हैं।
यह भी पढ़ें..
