फिल्म सरबजीत के प्रमोशन के लिए जब ऐश्वर्या राय बच्चन दिल्ली पहुंची तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी को लिखते और शूटिंग करते हुए पूरी टीम को इस बात का एहसास था कि जो भी लोग देेखेंगे वही उन्हें याद रहेगा, इस संवेदनशीलता को समझते हुए फिल्म की पूरी टीम ने हर समय इस बात का ख्याल रखा कि ये एक सच्ची कहानी है और जब लोग इसे देखेंगे तो वो इसे ही हकीकत समझेंगे।
ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि जब फिल्म को देखकर सरबजीत की फैमिली, बहन दलबीर कौर, पत्नी सुखप्रीत और दोनों बच्चे पूनम और स्वपन ने कहा की फिल्म सही है, तो ही उन्हें संतुष्टी मिली।
ऐश्वर्या के लिए दलबीर कौर और ये किरदार दोनों खास हैं और उन्होंने कहा कि इस फिल्म के प्रति वो भावनात्मक रूप से अपनी जिम्मेदारी समझती हैं।
वीडियो एडिटिंग- अर्चना चतुर्वेदी
ये भी पढ़े-
रीयल दलबीर कौर से जब मिली ‘सरबजीत’ की दलबीर
कपिल का उड़ाया मजाक सानिया मिर्जा और फराह खान ने
बिग बी की ‘टीई3एन’ है इमोशनल थ्रिलर, देखिए ट्रेलर
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
