आप एक स्टाइल आईकॉन हैं? खुद को कितना स्टाइलिश मानती हैं?
मैं अपने आपको बिल्कुल भी स्टाइलिश नहीं मानती हूं। मुझे स्टाइल आईकॉन बनाने वाले प्रोफेशनल्स हैं, जो मेरी टीम में हैं। दरअसल मेरा प्रोफेशन ऐसा है कि मुझे हर समय स्टाइल में रहना पड़ता है। पीआर इवेन्ट्स अवार्ड फंक्शन्स या रेड कार्पेट के लिए स्टाइल देने वाले मेरे प्रोफेशनल स्टाइलिस्ट हैं।

लेटेस्ट फैशन में कितना इंटरेस्ट लेती हैं?
बिल्कुल भी नहीं। मैं बहुत ही सिम्पल और बोरिंग लड़की हूं। मुझे फैशन की नॉलेज भी नहीं है और उसमें इंटरेस्ट भी नहीं है। कुछ लोग नए फैशन को जानने के लिए मेहनत करते हैं, नेट पर देखते हैं, लेकिन मुझे इस में कोई रुचि नहीं है।

आपका स्टाइल आईकॉन कौन है?
मेरी स्टाइल आईकॉन मेरी ऑल टाइम फेवरेट मेरी मम्मी है। उनसे ज्यादा स्टाइलिश, स्मार्ट और खूबसूरत मुझे कोई नहीं लगता है। मैंने मम्मी को हमेशा से लाइट पेस्टल शेड के कपड़े पहनते देखा है। शायद यही वजह है कि मुझे भी सफेद रंग बहुत पसंद है।

वार्डरोब को फैशनेबल कैसी रखती हैं? डेली कौन सा फैशन फॉलो करती हैं?
डेली बेसिस पर मैं कुछ भी प्लान करके नहीं पहनती हूं। यह सब कुछ मेरे मूड पर डिपेन्ड करता है। घर में और ट्रेवलिंग के समय मैं आम लड़कियों की तरह ड्रेस करती हूं जो अच्छा भी दिखे और कम्फर्टेबल भी हो। कभी-कभी टाइट कपड़े पहनने में तकलीफ होती है, बॉडी में स्वैलिंग महसूस होती है, उस समय मैं लाइट और लूज कपड़े पहनना चाहती हूं। अपने वार्डरोब में एक अच्छी जीन्स और एक सफेद टॉप या बेसिक टी शर्ट जरूर रखती हूं। साथ ही मेरे वार्डरोब में राइट लॉन्जरी और साड़ी जरूर रहती है।

स्पेक्ट्स या सनग्लासेस में आप खुद को कैसी लगती हैं?
स्पेक्ट्स मेरी पर्सनालिटी को सूट करते हैं और मेरे फेवरेट हैं। मुझमें कॉन्फीडेंस भी लाते हैं। सनग्लासेस को फैशन एसेसरीज समझा जाता हैं।

आजकल की गल्र्स को क्या फैशन और ब्यूटी टिप्स देंगी?
फैशन और मेकअप वह ही करना चाहिए जो आपको खुश रखे। केवल फैशन मैगजींस या ट्रेंड्स को फॉलो करना सही नहीं है। फैशन आपकी पर्सनालिटी को बढ़ाता है, जबरदस्ती करने से आप कम्फर्टेबल नहीं हो सकतीं। कम्फर्टेबल होने से ही कॉन्फिडेंस आएगा। अगर ड्रेस ठीक नहीं है, आप बार-बार उसे हर तरफ से ठीक कर रही हैं तो आप कान्शस रहेंगे।

आने वाली फिल्मों के बारे में कुछ बताएं?
आने वाली फिल्में ‘बाजीराव मस्तानी और ‘तमाशा है। ‘तमाशा 28 नवंबर और ‘बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिलहाल मैंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन बहुत सारे डायरेक्टर्स से मिल रही हूं।

प्यार, शादी और रिलेशनशिप के बारे में क्या कहेंगी?
किसी भी रिलेशनशिप के लिए ट्रस्ट और ऑनेस्टी होना बहुत जरूरी है। साथ ही अपने पार्टनर की बेस्ट फ्रेंड भी होना चाहिए तभी उस रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहिए। मैं कोई गुरु नहीं हूं, इसलिए इससे ज्यादा नहीं जानती हूं।