The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
ऋतिक रोशन के 44वें बर्थडे पर उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान ने ऋतिक को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, ‘तुम हमेशा मेरी सनशाइन की तरह रहोगे…हमेशा अपना सबसे ब्राइट स्माइल किया करो और तुम हमेशा चमकोगे।” ऐसा मेसेज किसी एक्स वाइफ की तरफ से आना अपने आप में बड़ी बात है क्योंकि आम जि़न्दगी में जब हम किसी से ब्रेकअप करते हैं या डिवोर्स लेते हैं तो रिश्ते इतने खट्टे हो जाते हैं कि लोग ऐसा कहने के बारे में सोच ही नहीं पाते हैं। लेकिन बॉलीवुड के इन कपल्स को देखकर लगता है कि अब समय आ गया है जब हम अपने व्यवहार पर फिर से सोचें, रिश्तों में समझदारी लाएं और एक-दूसरे को उनकी कमियों के बावजूद अपनाएं।
बेस्ट पैरेंट बनें ऋतिक-सुज़ैन
ऋतिक और सुज़ैन अपनी शादी के 13 साल बाद और अपने रिलेशनशिप के 17 साल बाद डिवोर्स लेकर अपने फैन्स को चौका दिया था। डिवोर्स के अनाउंसमेंट के साथ ही किसी ने ऋतिक के अफेयर्स की ओर इशारा किया तो कुछ लोगों ने सुज़ैन के अफेयर को इसका कारण बताया। मगर, ये दोनों सेलेब्स साथ में दिखते रहे, कभी फैमिली वेकेशन पर तो कभी किसी गेट टुगेदर में।
इन दोनों को साथ में देखकर ये कयासें लगाई जाने लगी कि ये दोनों फिर एक हो जाएंगे, लेकिन सुजैन ने अपने एक ट्वीट के जरिए इन कयासों पर रोक लगाते हुए ये भी समझा दिया कि वो और ऋतिक क्यों साथ होते हैं। सुज़ैन ने लिखा कि लोग किसी भी तरह की अटकलें करना बंद कर दें। ऋतिक के साथ समझौता कभी नहीं होगा। हम दोनों बस अच्छ परन्टस की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
बेस्ट फ्रेंड्स बनें सलमान-कटरीना
सलमान और कटरीना को आप दोस्त, कलीग्स, लवर्स कुछ भी बुला सकते हैं। इनके रिश्ते की शुरुआत उस वक्त से हुई जब सलमान कटरीना को इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद कर रहे थे। कटरीना की डेब्यू फिल्म ‘बूम’ तो साल 2002 में ही आ गई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। फिर कटरीना ने सलमान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में काम किया और इस फिल्म की सफलता और सलमान के साथ ने उनके करियर को उड़ान दिया।
6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों अलग हो गए। कटरीना की लाइफ में रनबीर कपूर आ चुके थे और सलमान खान भी व्यस्त थे, लेकिन इन दोनों की दोस्ती बरकरार रही। दोनों ने फिर थोड़े-थोड़े अंतराल पर ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर ज़िन्दा है’ में साथ काम किया। इनके क्लोज़नेस का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि जब कटरीना रनबीर के साथ ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थी, उस वक्त भी सलमान ने उनका साथ दिया था और कटरीना ने अपने ब्रेकअप के पहले सलमान से सलाह मश्वरा भी किया था।
दीपिका-रनबीर की अनोखी अंडरस्टैंडिंग
दीपिका और रनबीर कपूर जब साथ में थे तो मीडिया में हर जगह ये बतौर सबसे फ्रेश और स्टाइलिश कपल की तरह दिखते थे। दीपिका इस रिलेशनशिप को लेकर इतना सीरियस थी कि उन्होंने अपने गर्दन पर रनबीर के नाम का टैटू भी करवाया था। फिर जब इन दोनों के अलग होने की खबरें आई तो दीपिका ने मीडिया के बीच बेझिझक रनबीर पर धोखा देने का इल्ज़ाम लगाया।
अपने इस ब्रेकअप से दीपिका भावनात्मक रूप से बहुत डिस्टर्ब भी रही, लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने के साथ इनके बीच की कड़वाहट खत्म हो गई। दोनों फिर साथ आए और ‘तमाशा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में काम किया। रनबीर ने भी अपने एक इंटरव्यू में माना था कि उन्होंने दीपिका को धोखा दिया था और कहा था कि ये अनुभव की कमी, नामसमझी की वजह से हुआ था। रनबीर ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो आज भी दीपिका से प्यार करते हैं, लेकिन ये प्यार वैसा है जैसा कि अपने फैमिली मेम्बर्स के लिए होता है। दीपिका ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि रनबीर के साथ हुए अनुभव के बाद वो ये समझ गई हैं कि उन्हें कभी किसी चीज़ या इंसान से इस तरह जुड़ाव नहीं रखना है और वो पहले से एक बेहतर इंसान बनी हैं और इसका श्रेय वो रनबीर को ही देती हैं। प्यार और टकरार के बाद दोस्ती का ऐसा उदाहरण कम ही दिखता है।
अनुष्का-रणवीर सिंह की बॉन्डिंग
एक ही फिल्म से करियर शुरू करने वाले अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के बीच भी कुछ दिनों तक अच्छी बॉन्डिंग रही, लेकिन ये दोनों जल्दी ही अपनी अपनी राह पर चल दिए। लेकिन अलग होकर भी इन दोनों ने कभी एक-दूसरे के लिए कुछ भी नेगेटिव नहीं बोला है।
अनुष्का ने हमेशा कहा कि रणवीर उनके लिए खास हैं क्योंकि रणवीर और उन्होंने साथ में सफलता का स्वाद चखा है, वहीं रणवीर तो उनकी तारीफ करते नहीं थकते। अनुष्का की शादी के बाद रणवीर ने अपने ट्वीट में अनुष्का और विराट कोहली को शादी की बधाई देते हुए लिखा था,’इतना खुश मैंने अनुष्का को कभी नहीं देखा।’
पार्टी फ्रेंड्स हैं अनुराग-कल्कि
फिल्म ‘मसान’ की रिलीज़ के खुशी में अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने रातभर साथ में पार्टी किया था। ये भी कहा जाता है कि कल्कि अनुराग की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी की अच्छी दोस्त हैं।
कल्कि और अनुराग ने 2011 में शादी की थी, फिर 2015 में इन दोनो न डिवोस फाइल किया और आज एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
प्यार, ब्रेकअप और फिर दोस्ती निभाने वाले इन सेलेब्स में आमिर खान, फरहान खान भी हैं शामिल…इन बदलते रिश्तों के बारे में एक्सपर्ट की राय…पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रोफेशनल्स हैं फरहान-अधुना
इस कपल के बारे में इनके लॉयर्स ने भी कहा था कि इनके जैसा शालीन कपल उन्होंने नहीं देखा जिन्होंने किसी भी डिस्कशन में एक-दूसरे के साथ थोड़ा सा भी रूडनेस नहीं दिखाया था। जब फरहान अख्तर और अधुना ने अपने 15 साल पुरानी शादी के बंधन को खोलकर डिवोर्स लिया तो दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए ये बात लोगों को बताई।
बता दें कि अधुना और फरहान पहली बार ‘दिल चाहता है’ के सेट्स पर मिले थे। इस फिल्म के निर्देशक फरहान थे, जबकि अधुना ने फिल्म के सेलेब्रिटीज़ का हेयर स्टाइल्स डिज़ाइन किया था और आज भी प्रोफेशनली फरहान की सभी फिल्मों में अधुना ही उनका लुक हैंडल करती हैं।
मलाइका-अरबाज़ के लिए फैमिली है फर्स्ट
अरबाज़ खान और मलाइका अरोरा को अलग हुए कुछ समय हो गया है, लेकिन ये दोनों हर त्योहार और फैमिली गेट टुगेदर में साथ नज़र आते हैं, फिर चाहे ये मौका खान परिवार के साथ ट्रैवल पर जाना हो या फिर मलाइका के फैमिली में ओनम का सेलिब्रेशन हो।
शादी के 18 साल बाद अरबाज़ और मलाइका का डिवोर्स लेने के पीछे कारण चाहे जो भी हो, ये दोनों इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि ये बेटे के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।
आमिर खान और रीना को भी अलग हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज भी किसी भी खास मौके पर जैसे किसी नई फिल्म का प्रीमियर हो तो रीना और आमिर के दोनों बच्चे और किरण और दूसरी शादी से हुआ आमिर का दूसरा बेटा आजाद, सभी साथ नज़र आते हैं। इसी तरह मॉडलिंग की दिनों में बिपाशा बसु और दिनू मॉरया सीरियस रिलेशनशिप में थे और आज जबकि दोनों की लाइफ में अलग-अलग लोग हैं, तो भी ये दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं। बिपाशा ने दीनू मॉरया के फिटनेस ब्रांड को खूब प्रमोट किया था और बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर की शादी में दीनू भी हमेशा नज़र आए थे।
एक्सपर्ट की राय
रिलेशनशिप एक्सपर्ट प्रांजली मल्होत्रा कहती हैं, जब म्यूचुअल कंसेन्ट से रिलेशनशिप टूटता है तो उस रिश्ते में कड़वाहट कम होती है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स में अक्सर दोनों पार्टनर्स स्ट्रॉन्ग होते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की सोसाइटी में ज्यादातर महिलाएं खुले सोच की हैं और जानती हैं कि इंडस्ट्री का ढांचा ही ग्लैमर, चमक-धमक पर टिका है। साथ ही वोअपने लाइफ का महत्त्व भी जानती हैं। ये बातें किसी आम महिला के लिए आसान नहीं है क्योंकि सोसाइटी किसी भी तलाकशुदा महिला को लेकर जल्दी जजमेंटल होने लगता है। कई मामलों में महिला फाइनैंशियली स्ट्रॉन्ग भी नहीं होती। लेकिन हमारी भी यही कोशिश होनी चाहिए की तलाक जैसी स्थिति में भी दोनों पार्टनर्स बच्चों और फैमिली वालों का ध्यान रखते हुए व्यवहार रखें। ऐसी स्थिति में मैच्योरिटी दिखानी चाहिए।