यकीन करना मुश्किल है कि लेकिन सच है कि ‘बालिका वधू’ की आनंदी के नाम से घर-घर में सभी की चहेती बनी प्रत्युषा बनर्जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। 24 साल की प्रत्युषा ने अपने गोरेगांव स्थित घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आनन-फानन में उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुसाइड से पहले प्रत्युषा के व्हाट्स ऐप पर आखिरी मैसेज लिखा हुआ था, ‘मरके भी मुंह ना तुझसे मोड़ना।’
पुलिस जांच के मुताबिक प्रत्युषा के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी तरह कोई भी सुराग मिला है। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर 3-4 बजे की आसपास की है।
प्रत्युषा अपने अपने ब्वॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह के साथ
काफी दिनों से डिप्रेशन में थी प्रत्युषा
प्रत्युषा के करीबियों व दोस्तों की मानें तो वह कुछ दिनों से परेशान दिख रही थी। उनकी अपने ब्वॉय फ्रैंड की राहुल राज सिंह से कुछ अनबन भी हुई थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी चली गई थी। आपको बता दें कि प्रत्युषा राहुल के साथ कांदीवली के बांगुर नगर स्थित फ्लैट में लिव-इन में रहती थी।
प्रत्युषा अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा के साथ
एक्स ब्वॉयफ्रेंड से हुआ था झगड़ा
आपको बता दें मीडिया में प्रत्युषा अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा से झगड़े को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने मकरंद पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे।
प्रत्युषा की अचानक हुई इस रहस्यमई मौत से पूरा टीवी जगत सदमें है। साथ ही उनके फ्रैंस को भी गहरा धक्का लगा है।
ये भी पढ़ें –
रवीना ने गृहलक्ष्मी के साथ शेयर किया 25 साल के सफर का सेलिब्रेशन
इमरान हाशमी की बुक बन गई बेस्टसेलर
रागिनी का अच्छा साइड ही मुझसे मिलता है- तेजस्वी
आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
