निर्देशक- अली अब्बास जफर

कलाकार- सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा और अमित साध।

अवधि- 2 घंटे 50 मिनट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
इस फिल्म में सलमान की दूसरी फिल्मों की तरह रोमांस, ऐक्शन और कॉमेडी तो है, लेकिन कुछ भी जरूरत से ज्यादा नहीं है। ये भी बता दें कि ये फिल्म पूरी तरह से परिवार के साथ देखने वाली फिल्म है क्योंकि इस फिल्म का एक भी सीन ऐसा नहीं है जिसमें कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता या अश्लीलता दिखाई गई हो। फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी खासियत है फिल्म के डायलॉग्स और सभी कलाकारों की एक्टिंग। सलमान खान, अनुष्का शर्मा के अलावा रणदीप हूडा और अमित साध भी आपको पसंद आएंगे, हालांकि फिल्म में अनुष्का के सीन्स उम्मीद से कुछ कम लगे या कह सकते हैं कि जैसा कि फिल्म के नाम से जाहिर है ये फिल्म सुल्तान यानि सलमान खान की है।

कहानी– फिल्म की कहानी रेस्लिंग से जुड़े एक ऐसे पहलवान की है जिसे जिंदगी हराती है। वो टूटकर बिखरता है और फिर लड़ता हैए जाहिर है आखिर में जीतता भी है।

निर्देशन– निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहानी में इमोशन और एक्शन के बीच बेहतर तालमेल साधा है। एक दो गानों के छोड़ दें तो फिल्म का कोई भी सीन आपको फालतू नहीं लगेगा। अब्बास ने हरियाणा के छोटे-से गांव का वातावरण, वहां के लोग और वहां की बोली को काफी वास्तविक अंदाज में पर्दे पर उतारा है।

सुल्तान की ट्रनिंग से जुड़े सीन्स, रिंग के अंदर की पहली फाइट और आरफा और सुल्तान के बीच के सीन्स आपको याद रह जाएंगे। वैसे रिंग के अंदर हीरो का पहले जमकर पिटना और फिर लड़ना पहले भी फिल्मों में दिखाया जाता रहा है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

कलाकार– बतौर पहलवान सलमान खान और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म के दूसरे कलाकारों ने भी अपने.अपने किरदार के अनुरूप अच्छी एक्टिंग की है।
 
म्यूजिक– फिल्म के गाने तो दर्शकों के बीच पहले से ही हिट हो चुके हैं, वैसे फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर ने भी एक्शन सीन्स में जान डाल दी है। एक-दो गानों को छोड़ दें तो, फिल्म के गाने कहानी के साथ पिरोए हुए लगेंगे। 
 
फाईनल डिसीज़न– अगर आप फैमिली के साथ फिल्म देखना एंजॉय करना चाहते हैं या फिर आप सलमान खान के फैन हैंए तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। हमारी तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं पूरे चार स्टार।

 

ये भी पढ़े- 

ऐसी है सुल्तान और किंग खान की ऑफस्क्रीन दोस्ती

खुशखबरी! सैफ ने माना प्रेगनेन्ट हैं करीना
 
‘आइस एज 5′ में बक की आवाज़ बनेंगे अर्जुन कपूर 

 

आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।