कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार अपनी पूरी जान लगा रही है। वहीं कई कलाकार भी ऐसे हैं जो सरकार के साथ अपना पूर सहयोग दे रहे हैं और अपनी ओर से कुछ न कुछ दान कर मदद कर रहे हैं।
अब ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने हाथ मदद करने की ओर बढ़ाए हैं। प्रियंका चोपड़ा इस बार महिलाओं की मदद के लिए आगे आई हैं और उन्होंने संकट के समय भी हार न मानने वाली महिलाओं के लिए 100,000 डॉलर यानी 76,22,750 रुपये दान करने का फैसला किया है। जी हां, प्रियंका ने इतने लाखों की मदद करने का फैसला लिया है।
जिस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर के बताई है। जिसमें उन्होंने लिखा, “हम संकट के दौरान भी उभरने वाली महिलाओं के लिए 100,000 डॉलर दान कर रहे हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं तो हमें उसे सामने लाना चाहिए, उनकी कहानी हमारे साथ साझा करें, वो किस सेवा में है, किसी बड़े बिजनेस में है या फिर छोटे उद्योग की मालकीन है। हम उसके साथ इस चीज को मनाना चाहते हैं।”
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास शक्ति होती है पूरी दुनिया को बचाने की और उसे ठीक करने की।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारी दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है और यह कहने की कोई जरूर नहीं है कि हम अपने ओरिजिन प्लान के साथ आगे नहीं बढ़ सकते और न ही इस कैंपेन को लॉन्च कर सके हैं।”
बता दें इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने पीएम केयर फंड, यूनिसेफ और कई संस्थाओं में कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए मदद की है। जिसके लिए दुनिया भर से इन दोनों को इस कदम को उठाने के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं।
