Priyanka Pinky Finger Ring: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। यह अभिनेत्री शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और ग्रेस से भी अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इसके अलावा, यह उनका फैशन है जो अक्सर हमें चौका देता है। पीसी के ज्वैलरी कलेक्शन ने हमेशा हमें सरप्राइज किया है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने अपनी पिंकी-फिंगर रिंग की एक फोटो शेयर की थी, जिसने तुरंत राधिका मर्चेंट की शादी की अंगूठी की याद दिला दी।
Also read: प्रियंका चोपड़ा की ये बातें बनाती हैं उन्हें सबसे अलग: Priyanka Chopra Thoughts
प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी राधिका मर्चेंट की अंगूठी से मिलती जुलती है
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले अपने IG हैंडल पर अपनी और अपनी बेटी मालती की एक फोटो शेयर की थी। फोटो में, पीसी को मालती का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। जिस चीज़ ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा, वह थी उनकी छोटी उंगली वाली अंगूठी। क्योंकि इसके पीछे प्रियंका और निक जोनास के नाम के पहले अक्षर बने हुए थे और बीच में एक छोटा सा हीरे का दिल बना हुआ था। जिसे देखकर तुरंत राधिका मर्चेंट की शादी की अंगूठी की याद आ गयी, राधिका की मेहंदी की एक वीडियो में, उनकी शादी की अंगूठी की एक झलक मिली थी।
अंगूठी की कीमत होगी लाखों में
एक डिजिटल मेकर ध्रुमित मेरुलिया ने अपने IG हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा की पिंकी फिंगर रिंग को डिकोड किया। इन्फ्लुएंसर/ज्वैलर के अनुसार, नाम के पहले अक्षर के बीच में दिल का आकार 25 सेंट का है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 1 कैरेट 100 सेंट के बराबर होता है, इसलिए प्रियंका की अंगूठी में बीच में 0.25 कैरेट का दिल के आकार का हीरा हो सकता है। ध्रुमित के अनुसार, अगर अंगूठी में लगे गुलाबी पत्थर असली गुलाबी हीरे हैं, तो इसकी कीमत 8,20,000 रुपये होगी। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, 2018 में अंगूठी की कीमत लगभग 3,00,000 अमरीकी डॉलर यानी 2.1 करोड़ रुपये थी। अंगूठी प्लैटिनम बेस पर सेट है और बीच में कुशन-कट डायमंड है और किनारे पर छोटे बैगूएट डायमंड हैं।
