Manipuri Viral Kid
Manipuri Viral Kid

Manipuri viral kid: कोई सपनों के लिए ,अपनों को छोड़ देता है ,तो कोई अपनों के लिए ,सपनों को छोड़ देता है। एक भाई बहन ही हैं जो एक दूसरे का सारी उम्र ख्याल रखते हैं। अपने सपनों से ज्यादा अपने भाई या बहन के सपनों का ख्याल रखते हैं। ऐसे ही भाई बहन के रिश्ते और बहन- बहन के रिश्ते की न जाने कितनी ही आप कहानियां सुनते ही होंगे। लेकिन आज आपको अनोखी बहनों के प्यार की सच्ची कहानी हम बताएंगे। क्या आपको पता है कि भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए तथा इसके सेलिब्रेशन के लिए एक ख़ास दिन बनाया गया है, जिसे सिंबलिंगडे के नाम से जाना जाता है। इस बार 10 अप्रैल, संडे को यह दिन आने वाला है। इस सिंबिल डे पर आप आपने भारत की एक अनोखी घटना पर नज़र ज़रूर डालें।


कहते हैं बड़ी बहन मां के समान होती है वह अपने छोटे भाई बहनों को अपनी मां के जैसा ही प्यार देती है ऐसी ही सच्ची घटना मणिपुर की एक लड़की की देखने को मिली जो अपनी छोटी सी बहन को अपनी गोद से दो पल भी दूर नही होने देती हैं। बो टू दिस यंग फाइटर” नाम की लड़की गोद में बेबी बहन के साथ स्कूल जाती है। बच्ची बेहद ही गंभीरता भरे मासूम से चेहरे के साथ अपनी बहन को गोद में लिए पढ़ने के लिए निकल गई। शायद वो आपने सपने और ज़िम्मेदारी दोनों को ही नही छोड़ना चाहती है जिससे वो बेहद ही अलग ढंग से दोनो को बखूबी निभाती नज़र आ रहि है।

मोटिवेशन की वास्तिवक कहानी कही और नहीं आपको यही मिल जायेगी, अगर आप अपनी शिक्षा को लेकर जरा सा भी लापरवाही करते है तो आप एक बार इस बच्ची के पढ़ाई के जज्बे को ज़रूर देखें। दरअसल ये मासूम सी बच्ची मात्र दस साल की है लेकिन गरीबी अपने हक के लिए संघर्ष करना बचपन से ही सिखा देती है। इस लडकी के मां-बाप खेतों में काम करते हैं जिसके चलते वो अपनी दो साल बच्ची को इसके पास छोड़कर चले जाते हैं। अब बच्ची की ज़िम्मेदारी के साथ-साथ पढ़ाई की अपनी इच्छा को रोक न पाने की वज़ह से मणिपुर की इस लडकी ने अपनी बहन को गोद में उठाकर ही स्कूल चली जाती है।

Manipuri Viral Kid
This girl from Manipur goes to school only after lifting her sister in her lap

लड़की की पढ़ाई के लिए लगन को देखते हुऐ मणिपुर के मंत्री बिस्वजीत सिंह ने उस लड़की की तस्वीर पोस्ट की जो अब ट्विटर पर काफ़ी वायरल हो रही है। लोग बच्ची की पढ़ाई को लेकर तरह तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने 10 साल के इस बच्चे की मदद करने की कसम खाई है।
सोशल मिडिया आपको रातों रात स्टार बना सकता है ऐसा ही अभी हाल ही में देखा गया है। आप देख सकते हैं कि अपनी नवजात बहन को गोद में लेकर स्कूल जा रही 10 साल की मणिपुरी इस लड़की की तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को मणिपुर के मंत्री बिस्वजीत सिंह ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया था और तब से इसे 15,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नही बिजली और वन मंत्री श्री सिंह ने तामेंगलोंग की मीनिंगसिन्लिउ पमेई नाम की इस लड़की की मदद करने का वादा किया है।

बहन के प्रति प्यार और शिक्षा के लिए समर्पित बच्ची को देखकर मणिपुर के मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा “शिक्षा के लिए उसके समर्पण ने मुझे चकित कर दिया! तामेंगलोंग, मणिपुर की मीनिंगसिन्लिउ पमेई नाम की यह 10 वर्षीय लड़की अपनी बहन को पालने-पोसने के साथ- साथ पढ़ने के लिए स्कूल भी जाती है|
मंत्री ने आगे कहा कि जैसे ही उन्हें इस खबर के बारे में पता चला, उन्होंने लड़की के परिवार का पता लगाया और उन्हें इंफाल लाने के लिए कहा। उनकी हालत को देखते हुए मंत्री जी ने उसके परिवार से बात की, और वादा किया कि जब तक वह स्नातक नहीं हो जाती, मैं व्यक्तिगत रूप से उसकी शिक्षा का ध्यान रखूंगा। मुझे इस बच्ची के समर्पण पर गर्व है!”

स्थानीय प्रकाशनों ने बताया कि पमेई की गोद में पली बच्ची दो साल की है। मंत्री साहब की इस नेकदिली घोषणा के बाद तो फिर यूजर्स के कॉमेंट का मेला ही लग गया। लोग मंत्री साहब के ट्वीट पर रीट्वीट करके उनके काम की सराहना करने लगे जो कुछ इस प्रकार है:

1. मंत्री के पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को पिघला दिया जिन्होंने पमेई की भावना और समर्पण को सलाम किया।

2.फिर आगे एक और यूजर ने लिखा, “बधाई !! इस युवा सेनानी को नमन जो जानता है कि उसके लिए शिक्षा क्या लेकर आएगी।”

3. ऐसे समर्पित बच्चे हमें अचंभित कर देते हैं लेकिन इस राष्ट्र पर गर्व करते हैं जो हमें ऐसे मजबूत बच्चे देता रहता है जो इस देश की ताकत का कारण हैं, “एक अन्य उपयोगकर्ता ने मंत्री के पोस्ट पर टिप्पणी की।

4. एक तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा कि लड़की का समर्पण “वाकई सराहना के योग्य है”।

इस कहानी से तो आप समझ ही गए होंगे की आज भी भारत में महान लोगो की कमी नहीं है।भारत वाकई बदल गया है। अब देश में शिक्षा को लेकर लोग किस हद तक जागरूक हो गए हैं। उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा ऐसे ही कहानियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


Leave a comment