Split view of two home interiors – left side showing a bright indoor balcony filled with potted plants and natural light, and right side showing a cozy living room with dark walls, elegant furniture, and a gold shelf with decor items.
Two contrasting home interiors

Summary: थोड़ी सजगता और मिलजुलकर प्रयास से रखें घर मैसफ्री

घर को मैसफ्री रखना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। सुबह बिस्तर ठीक करना, इस्तेमाल की चीज़ों को वापस जगह पर रखना, बेकार सामान हटाना और सुबह-शाम की रुटीन फॉलो करना—ये छोटी-छोटी आदतें मिलकर घर को साफ, व्यवस्थित और पॉजिटिव बनाए रखती हैं।

Home Cleaning Habits: हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा सजा संवरा बना रहे। लेकिन चाहने में और होने में बहुत फर्क होता है। घर साफ करना इतनी बड़ी बात नहीं होती जितना उसे व्यवस्थित रखना होता है। यह काम एक अकेले इंसान से नहीं हो सकता। घर सभी का है तो सभी को मिलकर उसे साफ रखना भी होता है। जानते हैं वो ऐसी कौन आदतें हम अगर अपनाएंगे तो अपने घर को मैसफ्री रख सकते हैं। अगर देखा जाए तो यह आदतें बहुत छोटी हैं, लेकिन इनकी अहमियत का अंदाजा आपको तब होगा जब आप इन्हें फॉलो करेंगे।

सुबह बिस्तर बनाना

अक्सर अब घर में हेल्पर आते हैं। वो आकर आपके कमरे को साफ सुथरा करते हैं। लेकिन उनके इंतजार में आप अपने बिस्तर को यों ही अव्यवस्थित सा ना रहने दें। सुबह उठकर अपना बिस्तर सही करना, सिलवटों को निकालना और अपनी चीजों को संवार कर रखना कोई बुरी आदत नहीं। बहुत लोग ऐसे होते हैं जो बिस्तर को यों ही रहने देते हैं। इससे आपके कमरे में नेगेटिविटी आती है।

जगह पर रखना

वो कहते हैं ना अगर आप काम कर नहीं सकते तो काम को बढ़ाइए भी मत। अगर आप कोई चीज उठा रहे हैं तो उसे वापिस वहीं रखना भी आप ही की जिम्मेदारी है। एक छोटी सी नेलकटर बहुत से घरों में अक्सर नेलकटर की ढूंढ मच रही होती है। इसकी वजह यही होती है कि हर कोई चाहता है कि चीज जगह पर मिले। लेकिन उस चीज को जगह पर रखने के लिए उसका जगह पर रखा जाना भी जरुरी होता है।

एक्स्ट्रा को हटाना होगा

A neatly made bed with white pillows, red decorative cushions, warm lighting, and wooden wall décor
“Cozy bedroom with a neatly made bed, warm lighting, and elegant wooden décor.

अक्सर वे लोग जो बड़े घरों में रहते आए हैं उन्हें एक आदत होती है वो बहुत सी कभी ना इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी संभाल कर रखते हैं कि वो बाद में काम आ जाएंगी। अच्छी बात है कि पुराने सामान को इस्तेमाल करना चाहिए। फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। लेकिन उसी सामान को रखें जो वास्तव में आपके काम आ रहा है। हां अगर कोई चीज आपकी यादों से जुड़ी है तो उसे जरुर रखें। लेकिन इस बात पर भी ध्यान दें कि कुछ चीजों को फेंकने में ही समझदारी है।

ईवनिंग और मॉर्निंग रुटीन

Vastu Tips For Bed
Vastu Tips For Bed

घर को मैसफ्री रखने के लिए एक ईवनिंग और मॉर्निंग रुटीन फॉलो करिए। रात को सोने से पहले बच्चों से भी कहिए कि वो अपने रुम को व्यवस्थित करें और आप भी अपने रुम के साथ लिविंग रुम और अपने रुम को साफ और मैनेज करें। सुबह जब आप एक साफ सुथरे घर में उठेंगे तो देखेंगे कि आपको कितनी अच्छी फीलिंग आएगी। इसके अलावा एक और चीज का ध्यान रखें कि आपकी अपनी आंखों को तेज रखना है आपको जब कोई मैस नजर आए उसे दुरुस्त करने की कोशिश करें।

वैसे भी एक मैसफ्री घर पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है। आपको एक रुटीन को फॉलो करना है। यह एक प्रोसेस है और आप सभी मिलकर ऐसा आसानी से कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि आप इसे लेकर टेंशन ना लें। बस आपको सजग रहने की और अपने घरवालों को सजग रखने की जरुरत है। एक टीम के तौर पर आप काम करेंगे तो अपने घर को मैसफ्री रख पाएंगे।