Summary: नितिन गडकरी ने ससुर का घर क्यों ढहाया, फराह खान के कुक ने मंत्री से की अजीब डिमांड!

फराह खान ने अपने व्लॉग में इस बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उनके साथ उनके कुक दिलीप भी थे। व्लॉग की शुरुआत ही मजेदार हुई, जब दिलीप गलती से घर के पूल में गिर गए।

Farah and Nitin Gadkari: भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इंटरनेट पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनके खुद के यूट्यूब चैनल के भी काफी सब्सक्राइबर्स हैं और वह अक्सर कई इनफ्लुएंसर्स के साथ नजर आते हैं। इसी कारण वह हाल ही में फराह खान के यूट्यूब चैनल पर नजर आए, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां साझा कीं। इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया फराह खान के कुक दिलीप का एक रिक्वेस्ट और नितिन गडकरी की पत्नी द्वारा साझा किया गया एक दिलचस्प किस्सा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर फराह खान के इस फूड ब्लोग में क्या खास था।

YouTube video

फराह खान ने अपने व्लॉग की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। जैसे ही उनके कुक दिलीप उनके साथ निकलते हैं, दिलीप गलती से घर के पूल में गिर जाते हैं! फराह तुरंत भागकर उन्हें बाहर निकालती हैं। यह नजारा इतना मजेदार था कि व्लॉग की शुरुआत ही लोगों को हँसी पर मजबूर कर देती है।

मंत्री जी ने फराह और दिलीप का स्वागत बहुत ही गर्मजोशी से किया। उन्हें अपने कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाया, जिसकी दीवारें गोबर से रंगी हुई थीं। गडकरी ने मज़ाकिया अंदाज में दोनों से पूछा कि कौन सी दीवार सामान्य रंग की है और कौन सी गोबर की। फराह और दिलीप ने अनुमान लगाने की कोशिश की, लेकिन सही जवाब नहीं दे पाए। हंसते हुए मंत्री जी ने उन्हें सही जवाब बताया।

फराह और नितिन गडकरी के बीच बातचीत चल रही थी, तभी दिलीप ने गडकरी से अपने गांव में “छोटी सी सड़क” बनाने की रिक्वेस्ट की। फराह, जो बार-बार इस रिक्वेस्ट से चिढ़ चुकी थीं, बोलीं कि मंत्री जी, दिलीप के घर के बीच से सड़क बना दें। इस पर कंचन ने बीच में टोका और कहा कि फिर उसके पास घर ही नहीं बचेगा।

Kanchan continues, saying that Dilip's house will also be lost, just like her father's house was
Farah Khan vlog

दरअसल, कंचन अपनी बात आगे बढ़ाती हैं कि दिलीप का घर भी चला जाएगा जैसे उनके पिता का घर चला गया था। इस पर फराह हैरान हो गईं और उन्होंने इस सवाल का जवाब पूछा। गडकरी मुस्कुराते हुए बोले, “मैंने इनके पिता का घर तोड़ा था, क्योंकि सड़क बढ़ानी थी।” जब फिर पूछा गया कि नया घर तो बनाया गया, तो गडकरी ने कहा, “नया घर नहीं दिया।”

फराह खान ने नितिन गडकरी से उनके पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री के बारे में पूछा। नितिन ने कहा कि उनके फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन हैं। जब फराह ने उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा, तो नितिन ने बताया कि उन्हें रजनीगंधा फिल्म की विद्या सिन्हा बहुत पसंद थीं। उन्होंने फिर दुःख जताते हुए कहा कि अब विद्या सिन्हा इस दुनिया में नहीं हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...