बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स स्थित यह म्यूजियम एटोमियम छह दशकों से देश की पहचान है। हर साल दुनियाभर से छ लाख सैलानी इस म्यूज़ियम की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं। कोरोना के कारण बीते वर्ष पर्यटकों की कम आवाजाही के कारण इस म्यूजियम को 27 करोड़ रूपये का घाटा हुआ है। हांलाकि यह आगंतुकों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। अणु की संरचना की तरह डिर्ज़ाइन संग्रहालय सन् 1958 में सिर्फ एक व्यापार मेले के लिए बनाया गया था। लेकिन लोगों की मांग पर इसे स्थाई बना दिया गया। 335 फुट उंचा ये संग्रहालय आंद्रे वाटरकेएन नाम के इंजीनियर ने तैयार किया था।
एटोमियम म्यूज़ियम लोगों की मांग पर बना स्थाई
