सोनू सूद ने जब से फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ छोड़ी है तब से वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले तो सोनू का फिल्म छोड़ना बड़ी बात थी क्योंकि उन्होंने फिल्म के कई हिस्से शूट किए थे, फिर कंगना ने इस बारे में बात करते हुए सीधे से सोनू पर इल्ज़ाम लगाया कि वो एक महिला निर्देशक यानी उनके अंडर में काम नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। कंगना के इस इल्जाम पर पहले तो सोनू ने सिर्फ लोगों को े याद दिलाया था कि वो पहले भी फरहा खान के साथ फिल्म दिलवाले में काम कर चुके हैं और निर्देशक की योग्यता मायने रखती है, न कि उसका महिला या पुरुष होना। 
 
अब सोनू ने एक पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि मणिकर्णिका छोड़ने की सबसे बड़ी वजह ये है कि वो एक ही सेट पर दो-दो निर्देशकों की बातें नहीं फॉले कर सकते। सोनू ने कहा कि अब तक मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, 80-90, मैंने कभी ऐसा नहीं किया कि सेट पर दो दो निर्देशकों के साथ काम करूं। मेरी सभी फिल्मों में एक ही निर्देशक होता था और ये मेरा स्टैंड है कि मैं किसी ऐसे प्रोजोक्ट में काम नहीं करूंगा जिसमें दो निर्देशक हों।