बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण हमेशा से ही ऐसी फिल्में करती आईं हैं जो जिनमें उनका किरदार काफी प्रेरणादायक रहा है। एक बार फिर से दीपिका तैयार हैं एक ऐसे रोल के साथ सिनेमाघरों में आने के लिए जो सबको अंदर तक झकझोर देगा। जी हां, अपनी आने वाली फिल्म छपाक में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने वाली हैं।

बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजा़र ने किया है। छपाक का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज़ हुए पोस्टर में दीपिका का लुक काफी हद तक लक्ष्मी के लुक से मिल रहा है। पोस्टर देखकर फिल्म को देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। दीपिका पूरी तरह से एक्टिंग में डूबी हुई नज़र आ रही हैं। ऐसे में फिल्म में उनका किरदार कितना गहरा हो सकता है इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा। इस फिल्म को दीपिका प्रड्यूस भी कर रही हैं और उनके साथ फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।

