बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ तब से चर्चा में है जबसे इस फिल्म को बनाने की बात चल रही थी। यह फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित है। जो कि बेहद दर्दनाक हादसे को दर्शाती है।
खैर अभी हम बात करेंगे कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की और इसके बाद बताएंगे कि फिल्म किस सच्ची घटना पर आधारित है।
फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज हुई। फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच इसे देखने की उत्सुकता देखने को मिल रही थी। अब ऐसे में फिल्म जब रिलीज हो चुकी है तो इसका पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर ‘छपाक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। ‘छपाक’ ने पहले दिन 4.77 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भी छपाक के लगभग 4-5 करोड़ तक के फर्स्ट डे कलेक्शन की उम्मीद की गई थी। माना जा रहा है कि वीकेंड तक ‘छपाक’ का कलेक्शन बढ़ सकता है।
#Chhapaak is ordinary on Day 1… Collects well at select high-end multiplexes… Biz at Tier-2 and 3 cities and also mass circuits is way below the mark… Growth on Day 2 and 3 crucial for a respectable weekend total… Fri ₹ 4.77 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 11, 2020
अब जानिए फिल्म किस पर आधारित है-
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘छपाक’ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी पर बनी है। फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का और विक्रांत मैसी ने लक्ष्मी के रियल लाइफ पार्टनर अमोल दीक्षित का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़िए-Chhapaak: कंगना रनौत की बहन रंगोली ने बताया कैसे हुआ था उन पर एसिड अटैक लोगों का नजरिया बदलना जरूरी है: दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण की यह साड़ियां हैं न्यूली मैरिड ब्राइड के लिए बेस्ट
