गणपति उत्सव के मौके पर सलमान खान की बहन और फिल्म लवरात्रि से फिल्मी करियर शुरू करने वाले एक्टर आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने अपने घर भी गणपति जी की स्थापना की थी। शाम को अर्पिता ने परिवार और दोस्तों सभी को आरती और एक छोटी सी पार्टी के लिए अपने घर पर आमंत्रित किया था। इस मौके पर सलमान खान का पूरा परिवार अर्पिता के घर पहुंचा। अरबाज़ खान भी अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ इस पार्टी में पहुंचे।
इसी पार्टी से सलमान, अरबाज़ और कटरीना कैफ का एक वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। इसकी वजह है Ganeshutsavकि वीडियो में कटरीना गणपति जी की गलत आरती करते हुए नज़र आ रही हैं। ये वीडियो ट्विटर पर अतुल अग्निहेत्रि ने शेयर किया है और इसे देखते ही कई लोगों ने कटरीना को गलत दिशा में आरती करने के लिए ट्रोल कर दिया।
