मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदिति को फरहान की फैमिली जावेद अख्तर, शबाना आज़मी और जोया अख्तर के साथ एक मूवी डेट के लिए जाते हुए देखा गया है। दरअसल फरहान और अदिति के बीच फिल्म वजीर की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियों को ही फरहान और अधुना के डिवोर्स की असल वजह भी माना जा रहा है। 

वैसे 15 साल पुराने रिलेशनशिप के टूटने के बावजूद भी फरहान और अधुना अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर रहे हैं और अपने डिवोर्स को संजीदगी से हैंडल भी कर रहे हैं। फरहान की फिल्म ‘रॅाक आन 2’ के सभी किरदारों का लुक अधुना ने ही डिज़ाइन किया है।

 

अधुना के साथ फरहान
 
 
गौर फरमाएं कि सूत्रों के अनुसार फरहान अपने लुक्स को लेकर हमेशा सजग रहने वाले लोगों में से हैं और अधुना से मिलने के बाद से अबतक उनके लुक्स को अधुना ही डिज़ाइन करती आईं हैं।