Farhan Akhtar
Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Farhan Akhtar और शिबानी दांडेकर लगभग चार सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 19 फरवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। जिसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी खंडाला में महाराष्ट्रियन रिति-रिवाज से होगी। यह कपल मराठी परंपरा से सात जन्मों की कसम खाएंगे। मिली खबर के मुताबिक कपल 21 फरवरी को सिविल सेरिमनी में भी शादी करेंगे। आपको बता दें कि इस बॉलीवुड कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे शुरू हुई इनकी लव स्टोरी…

Farhan Akhtar
Farhan and Shibani’s Love Story

2015 में हुई थी पहली मुलाकात

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पहली मुलाकात एक टीवी रियालटी शो ‘आई केन डू दैट’ के सेट पर हुई थी जो 2015 में आई थी। इस शो को फरहान होस्ट कर रहे थे और शिबीनी इसमें कंटेस्टेंट थी। माना जाता है कि इनकी प्रेम कहानी की शुरूआत यही से हो गई थी। इस शो के दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। शो के दौरान ही शिबानी ने सोशल मीडिया पर अपनी और फरहान की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आई थी। बता दें कि शिबानी, फरहान से सात साल छोटी हैं।

यह कपल पहली बार 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद से फरहान और शिबानी ने कभी अपने रिस्ते को नहीं छुपाया। इसी के बाद से इनकी कई तस्वीरें सामने आई जिसमें दोनों एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते दिखें।

कौन है सिबानी

फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हनिया शिबानी का जन्म महाराष्ट्र के पूणे में 27 अगस्त 1980 को एक मराठी परिवार में हुआ। शिबानी के माता पिता के अलावा दो बहनें, अनुषा और अपेक्षा दांडेकर हैं। अनुषा गायक और अभिनेत्री हैं और इससे पहले करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप के कारण खूब चर्चा में रही थीं। सिबानी अपने टॉपलेस फोटो से खुब चर्चा में रही हैं। वहीं रिया चकर्वती की बेहद करीबी मानी जाती हैं। उन्होने सुशांत सिंह राजपुत के मौत के समय रिया को समर्थन दिया था।

Farhan Akhtar
Shibani Dandekar

17 साल चली पहली शादी

आपको बता दें कि फरहान पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पहली पत्नी अधुना भवानी से तलाक ले चुके हैं, ऐसे में वो फिर से शिबानी के साथ घर बसाने जा रहे हैं। अधुना भवानी और फरहान ने दो साल डेट करने के बाद 2000 में शादी की थी।

Farhan Akhtar
Farhan Akhtar and Adhuna

लेकिन 17 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। फरहान और अधुना की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। बता दें कि अधुना भवानी एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं और टीएलसी पर आने वाले कार्यक्रम बी-ब्लंट की सह-आयोजक हैं।

Leave a comment