देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) के मामले को लेकर अमेरिका के एक प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान ने इससे होनी वाली ‘बैचनी’ को कम करने के लिए योग और ध्यान लगाने के साथ सांस पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है। चिकित्सा संस्थान का मानना है कि ऐसा करने से इससे होने वाली बेचैनी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। 
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के संकाय एवं यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के ‘डेविड गेफेन स्कूल ऑफ मेडिसिन’ के मनोरोग चिकित्सक जॉन शार्प ने बताया है कि नियमित ध्यान करने से जहां मन को शांति मिलेगी और आपकी इम्युनिटी भी बढ़ेगी, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप योग नहीं करते या आपने कभी योग नहीं किया है तो जब भी आपका मन करे तभी इसे करें।
जॉन शार्प ने बताया कि youtube में ऐसे कई वीडियो हैं जिनकी सहायता से आप आसानी से कोई भी योग सीख सकते हैं इसके लिए आपको बहुत अधिक परिश्रम  भी करने की ज़रूरत नहीं है।