सर्द हवाओं का असर केवल हमारी लाइफस्टाइल पर ही नहीं बल्कि हमारी स्किन पर भी पड़ता है, इसलिए इस सीजन में इसी के रिचुअल्स को फॉलो करना जरूरी होता है ताकि मौसम की मार आपके चेहरे पर न पड़ सके। कैसे फाॅलो करें इन रिचुअल्स को, जानते हैं सुप्रिसद्ध काॅस्मेटोलाॅज़िस्ट, ऐस्थिटीशियन व एल्पस काॅस्मेटिक क्लीनिक की फांउडर डाॅयरेक्टर भारती तनेजा जी से।

                                 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सी.टी.एम.पी :- शुरू करें अगर फस्र्ट स्टेप से तो क्लींजिंग के लिए क्लींजिंग मिल्क या फिर क्लींजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को बिना रूखा किए डीप क्लीन करेगा। वैसे तो इस मौसम में पसीना आने की प्रॉब्लम नहीं होती है लेकिन फिर भी मेकअप से पहले पोर्स को कम करने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि मेकअप त्वचा के अंदर न जाए और चेहरे पर देर तक टिका भी रहे। बर्फीली हवाएं त्वचा से उसकी नमी चुरा लेती है, इसलिए इस नमी को पूरा करने के लिए मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन स्मूद नजर आती है और ऐसी स्किन पर मेकअप भी आसानी से सेट हो जाता है। सर्दियों की धूप भला किसे अच्छी नहीं लगती, धुंध-कोहरे से सिमटकर निकली हल्की सी धूप हमारी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, ये धारणा आमतौर पर सभी लोगों की होती है। जबकि सूर्य की हानिकारक किरणें बादलों में भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए ठंडी हवाओं की इस धूप का मजा सनस्क्रीन लगाकर ही लें।

                       

 

रेगुलर एक्ससनस्क्रीन  :- रूटीन में यदि रेगुलर क्लीनिंग न हो तो त्वचा पर कई तरह की प्रॉब्लम्स होने लग जाती हैं, इसलिए ये जरूरी है कि आप रोजाना अपनी त्वचा को किसी सॉफ्ट स्क्रब से एक्सफोलिएट करें जिससे सौम्यता के साथ स्किन डीप क्लीन हो जाए। इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 कप ओटमील  में एक चम्मच खस-खस, 1 चम्मच दूध,एलोवेरा जैल, 2 चम्मच ग्लिसरीन और  1 चम्मच शहद को मिक्स करके पेस्ट बना लें और नहाने से पहले स्क्रब करें। इस स्क्रब में मौजूद ओट्स से डेड स्किन रिमूव होगी तो वहीं दूध, शहद और ग्लिसरीन से त्वचा मुलायम हो जाएगी।

एड शाइन एंड ग्लॉस :-  ड्राई स्किन से चेहरे का ग्लो कहीं खो जाता है। ऐसे में आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से शाइन एंड ग्लॉसी फेशियल करवा सकती हैं। इस फेशियल में ताजे फलों के पल्प व जूस का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ज्यादा ड्राय स्किन होने पर इस फेशियल में ग्लिसरीन का उपयोग भी किया जाता है। इस फेशियल से त्वचा में माॅयश्चर लेवल बढ़ता है और त्वचा स्वस्थ और यंग नज़र आती है।

                                

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पिंक लिप्स :- रोज रात को अपनी नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदें लगाएं। इससे होंठ की नमी बनी रहती है साथ ही वे सूख कर फटते भी नहीं हैं। इसके अलावा शहद की मिठास से भी आप अपने होठों को मुलायम बना सकती हैं।

                                 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हील क्रैक फीट्स :-  क्रैक फीट्स यानी फटी एड़ियां इस सीजन की बेहद कॉमन प्रॉब्लम है। इससे छुटकारा पाने के लिए घर पर उनकी नियमित रूप से सफाई करें। इसके लिए दो लीटर गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच नमक और कुछ बूंदें लैवेंण्डर आॅयल की डालें। दस मिनट तक पैर को इस पानी में भिगोएं रखें और फिर प्यूमिक स्टोन से अच्छे से साफ करके साफ पानी से धो लें। पैरों को सुखाकर शिया बटर या वैसलीन से थोड़ी देर मसाज कर लें और फिर काॅटन के मोज़े पहन कर सो जाएं। समय-समय पर किसी अच्छे ब्यूटी पार्लर में जाकर पैडीक्योर और पैराफीन वैक्स पैक की कुछ सिटिंग ले सकती हैं। इससे दरारें भर जाएगी और एड़ियां साॅफ्ट हो जाएंगी।

                                 

 

ड्राई स्कैल्प :-  बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी बालों से उनकी नमी चुरा लेता है। मूज़ और सूफले का इस सीज़न में बिल्कुल न कह दें क्योंकि ये बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं।इस मौसम में बालों को धोने के बाद लिव-इन कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। इसकी 2 से 4 बूंदों को हाथों पर लेकर बालों में स्क्रंच कर लें, ऐसा करने से बाल साॅफ्ट दिखेंगे साथ ही उनमें शाइन भी नज़र आएगी।